नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों में इन दिनों अक्षरा सिंह के साथ अभिनेता पवन सिंह की जोड़ी काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस जोड़ी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई सुपरहिट फिल्में दी है। जिसके चलते यह जोड़ी सबसे खास जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। इस जोड़ी की बेहतरीन आदाकारी को देखते हुए लोग इन्हे एक साथ देखना पसंद करते है। लेकिन, इन दिनों यह जोड़ी पर्दे पर नजर नहीं आ रही हैं। मगर, इनके पुराने गाने आज भी सोशल मीडिया पर तबाही मचाते नजर आते हैं।  ऐसा ही एक पुराना गाना यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। जिसमें अक्षरा सिंह रेड कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह का बोल्ड लुक देख पवन सिंह बेकाबू हुए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भोजपुरी गाना “दइया रे दइया” (Daiya Re Daiya) काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख कोई भी पागल हो जाये। गाने में आप देख सकते हैं आधी रात को अक्षरा सिंह ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं, वही पवन सिंह उनकी अदाओं को देख बेकाबू हुए जा रहे हैं।

Pawan Singh का NEW सबसे हिट गाना - दईया रे दईया - Akshara Singh - DHADKAN - Bhojpuri Hit Songs

वायरल हो रहे इस लोकप्रिय भोजपुरी गाने को अभिनेता पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने गाया है। यह गाना साल 2017 में रिलीज़ हुआ था और तब से भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच हिट हो गया है। इस गाने के बोल Manoj Matlabi ने लिखा है और संगीत छोटे बाबा ने दिया है। गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह दोनों एक दूसरे के बेहद ही करीब नजर आ रहे हैं। पवन सिंह के इस गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।