नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की फेम बबिताजी उर्फ मुनमुन दत्ता शो से कही ज्यादा अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती है। उनके बोल्ड लुक की तस्वीरे अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की खबंरे सामने आई है। इतनी ही नही एक समय उनकी इसी शो के जेठालाल के ऑनस्क्रीन बेटे टप्पू यानी भव्य गांधी को भाई मानने को लेकर भी काफी खबंरे फैली थीं। जिसके बाद से अब मुनमुन की एक और खबर सामने आ रही है जिसमें उन्होने अरमान कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2008 में अरमान के साथ मुनमुन की दोस्ती हुई और ये लोग रिलेशनशिप में रहने लगे। लेकिन इसकी बाद दोनो के बीच ऐसी तकरार हुई है कि अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर डाली। जिसके बाद मुनमुन ने अरमान की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके चलते उन्हें फाइन भरना पड़ा था।

मुनमुन की लड़ाई की डॉली बिंद्रा बनी गवाह

मुनमुन और अरमान के झगड़े की गवाह बनी डॉली बिंद्रा ने भी बताया कि अरमान अक्सर मुनमुन के साथ मारपीट करते देखे गए है। इतना ही नही एक बार तो जब ये दोनों मॉरिशस में छुट्टियों मनाने गए थे, तब अरमान ने मुनमुन को पीट पीटकर होटल से बाहर कर दिया था।

डॉली बिंद्रा के मुताबिक, उन्होंने मुनमुन को होटल से बाहर रोते हुए निकलते देखा था। मुनमुन ने दावा किया हैं कि अरमान कोहली के साथ कई बार झगड़े को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन अरमान ने उनके साथ कभी भी सही व्यवहार नही किया।

 मुनमुन अब भी सिंगल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब मुनमुन के साथ अरमान कोहली का ब्रेकअप हो चुका है ।मुनमुन दत्ता इन दिनों सिंगल हैं। बता दें कि मुनमुन से अलग होने के बाद अरमान का नाम तान्या सिंह और तनिषा मुखर्जी के साथ जुड़ चुका है।