सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे मौसम में काले अंगूर काफी मिलते हैं। आपने भी कभी न कभी काले अंगूरों का सेवन किया ही होगा। असल में काले अंगूरों में कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की कई बीमारियों में लाभकारी होते हैं। आज के भागदौड़ भरे जीवन में बड़ी संख्या में लोग ह्रदय रोगों से जूझ रहें हैं। वहीं शुगर, बाल तथा त्वचा अदि की समस्याएं बढ़ती जा रहीं हैं। आपको बता दें कि इस प्रकार की बहुत सी समस्याओं से आप काळा अंगूर का सेवन कर बच सकते हैं। आइये अब हम आपको बताते हैं कि काले अंगूर किस प्रकार की बिमारी में कितना फायदा करते हैं।

1 . ब्लड प्रेशर की समस्या में लाभकारी

काले अंगूरों का सेवन शरीर में रक्त के बहाव को बढ़ाता है। यह माइग्रेन की समस्या को काफी हद तक कम करता है। इसके अलावा काले अंगूर खाने से आपकी एकाग्रता तथा याद्दाश्त भी बढ़ती है।

2 . हार्ट अटैक से करता है बचाव

आज के समय में हार्ट अटैक के केस काफी तेजी से बढ़ते दिखाई दे रहें हैं। काले अंगूर दिल को स्वस्थ राख्न ेमें बेहद कारगर होते हैं। बता दें की इनमें साइटोकेमिकल्स होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो मानव शरीर के टॉक्सिन को ख़त्म करते हैं। काले अंगूरों में मौजूद ऑरगैनिक एसिड, पॉलीओस मानव की पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं।

3 . शुगर की समस्या में फायदेमंद

काले अंगूरों के सेवन से शुगर की समस्या में बेहद लाभ होता है। आपको बता दें कि काले अंगूरों में रेसवर्टॉल नामक पदार्थ पाया जाता है। यह ब्लड में इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। जिससे शुगर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।

4 . वजन घटाने में मददगार

आज के समय में काफी लोग अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान हैं। ऐसे लोगों को काले अंगूरों का सेवन करना चाहिए। आपको बता दें कि काले अंगूरों का सेवन मानव शरीर से टॉक्सिन कोबाहर निकाल देता है। जिसके कारण वजन कम होना शुरू हो जाता है।

5 . अपच की समस्या करते हैं दूर

काले अंगूरों का सेवन अपच की समस्या को दूर करता है। इनमें शुगर, ऑरगैनिक एसिड और पॉलीओस की काफी मात्रा पाई जाती है। जिसके कारण ये अपच तथा पेट में होने वाली जलन की समस्या को दूर करते हैं।

काले अंगूरों के अन्य लाभ

. अस्थमा से लड़ने में मददगार है।
. फेफड़ो की नमी को बढ़ाता है।
. आंखों की रौशनी को बढ़ाता है।
. बालों में रुसी होना, सफ़ेद होना जैसी समस्याओं को दूर करता है।
. स्तन, लंग्स, प्रोस्टेट के कैंसर के खतरे को कम करता है।