नई दिल्ली: टीवी के पॉपुलर शो कॉमेडी सर्कस क समय हरकिसी की पहली पसंद बना हुआ था। इस शो में सबको हसंहसाकर लोटपोट कर देने वाली छोटी से लड़की गंगूबाई को फैंस ज भी ही भूल पाएं है। इस छोटी से उम्र में इस लड़की की कॉमेड़ी से लोग हसंहसकर लोटपोट हो जाया करते थे। टूटे हुए दांत के साथ गोलू-मटोल सा लुक हर किसी कोबेहद ही प्यारा लगता था लेकिन अब ये छोटी सी गंगूबाई बड़ी हो गई है और पहले से ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती हैं। इस गंगूबाई का रियल नेम सलोनी दैनी है।

सलोनी भले ही अब छोटे पर्दे से दूर हो चुकी है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने फैन्स से जुड़ी रहती है जिसके चलते उनकी फैम फॉलोइंग काफी तगड़ी है.

सलोनी दैनी का बदला पूरा लुक

सलोनी दैनी ने महज 3 साल की उम्र से कैमरे में आना शुरू कर दिया था। अब वो 21 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने मराठी टीवी शोज और मराठी फिल्मों से करियर की शुरुआत की थी।

सलोनी ने सर्कस जैसे कॉमेड़ी शो में आकर खूब नाम कमाया। उनकी पहचान घर-घर में होने लगी। नन्ही गंगूबाई बन कर सलोनी ने अपनी कॉमेडी टाइमिंग से सभी के दिलों में खास जगह बनाई। सलोनी का स्क्रीन के सामने खड़े होकर अपना परफार्मेस देने का अंदाज इतना दमदार था कि उनके स्टेज पर आते ही दर्शकों की हंसी फूट पड़ती थी.

सोशल मीडिया पर छाई सलोनी की तस्वीरें 

इन दिनों सलोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी हाल की तस्वीर को देखकर आप एक बार तो पहचान ही नहीं पाएंगे, कि ये वहीं क्यूट सी गोलमटोल गंगूबाई है, जो आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देती थी। सलोनी का लुक अब किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नही है।