चिकन के शौकीन लोग अक्सर उसको बनाने से पहले चिकन को धोते हैं। देखा जाए तो यह एक सामान्य सी प्रक्रिया है। लेकिन वैज्ञानिक अध्ययन में यह साफ़ हो चुका है की चिकन को बनाने से पहले उसको धोना बिलकुल सही नहीं है। बल्कि बिना धोये ही चिकन को बनाना सुरक्षित है।

जानकारी के लिए बता दें की दुनियाभर के खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण और नियामक यह सलाह देते हैं कि कच्चे पोल्ट्री को बनाने से पहले न धोये क्यों की यदि आप चिकन को धोते हैं तो आपकी किचन के आसपास खतरनाक वैक्टीरिया फ़ैल सकते हैं। अतः चिकन को बिना धोये बनाना ही सबसे अच्छा है। लेकिन इस बारे में काफी कम लोग जागरूक हैं तथा नए अध्ययन में कई प्रकार के खुलासे हुए हैं।

ये दो वैक्टीरिया होते हैं खतरनाक

आपको जानकारी दे दें की खाद्य जनित बिमारी के लिए दो वैक्टीरिया सबसे ज्यादा खतरनाक मानें जाते हैं। जिनके नाम कैंपिलोबैक्टर (Campylobacter )और साल्मोनेला (Salmonella) हैं। ये अक्सर कच्चे पोल्ट्री पर ही पाए जाते हैं। जब आप चिकन को धोते हैं तो ये आपके किचन में फ़ैल जाते हैं। जिसके कारण बिमारी का ख़तरा बढ़ जाता है।

पानी का नल भी बढ़ा सकता है समस्या

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह पाया है की यदि आपका नल थोड़ी ऊंचाई पर है तो वह उससे गिरने वाले पानी की बूंदों की संख्या को बढ़ा सकता है। वैज्ञानिकों ने पाया है की नल की ऊंचाई के साथ जल धारा प्रवाह की दर जीवाणुओं के संचरण स्तर को बढ़ा सकता है। इसके अलावा एरेटेड पानी भी छीटों तथा वैक्टीरिया की दर को बढ़ा सकता है।