एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को कौन नहीं जानता है। वे बॉलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा ओर डांसर हैं। हालही में माधुरी दीक्षित फिर से चर्चा का केंद्र बनी हुई है। आपको बता दें कि इंडियन आइडियल के सेट पर उन्होंने जबरदस्त डांस फरफॉर्मेंस दी है। जिसको देखकर लोग उनकी खूब तारीफ करते नजर आ रहें हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि माधुरी दीक्षित जबरदस्त ठुमके लगाकर लाखों लोगों के दिलों को घायल कर रहीं हैं।

“चोली के पीछे क्या है” पर लगाए जबरदस्त ठुमके

आपको बता दें कि इस वीडियो में माधुरी दीक्षित “चोली के पीछे क्या है” नामक गाने पर डांस करती नजर आ रहीं हैं। यह गाना 1993 में आई फिल्म “खलनायक” का है। जो उस समय की सुपर हिट मूवी रही थी। इस दौरान माधुरी दीक्षित के साथ मंच पर उपस्थित लोगों ने भी डांस किया। माधुरी दीक्षित का यह डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहें हैं।

Indian Idol Season 13 | Madhuri जी ने 30 साल बाद "Choli Ke Peeche" पर दिखाए अपने जलवे | Best Moments

फैंस ने दी प्रतिक्रिया

माधुरी दीक्षित के इस वीडियो पर उनके फैंस काफी तेजी से प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। इस वीडियो पर उनके एक फैन ने कमेंट किया है “देश कि शान माधुरी दीक्षित”, वहीं एक अन्य फैंस ने माधुरी दीक्षित को दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की बताया। इसके अलावा बहुत से लोगों माधुरी दीक्षित के इस डांस की खूब तारीफ की है।