पकिस्तान के हालात इस समय बेहद खराब हैं। वर्तमान में पाकिस्तान दुनियाभर से मदद की गुहार लगाता फिर रहा है। टीवी न्यूज़ तथा सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के वर्तमान हालात को बयान करती बहुत सी तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। वहां क्या कुछ चल रहा है। इसको बताने के लिए ये तस्वीरें ही पर्याप्त हैं। दूसरी ओर एक्सपर्ट लोगों का भी मानना है की पाकिस्तान के हालात जल्दी सुधरने वाले नहीं हैं।

प्रोफेसर मुक्तदर बयान

इसी बीच डेलावेयर यूनिवर्सिटी में इस्लामिक स्टडीज प्रोग्राम के डायरेक्टर प्रोफेसर मुक्तदर खान ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि “भारत यही चाहे तो जंग का ऐलान करके POK तथा अन्य क्षेत्रों को अपने में मिला सकता है। फिलहाल पाकिस्तान बेहद संकट से गुजर रहा है। उसको 6 संकटों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे टूट सकता है।”
प्रोफेसर मुक्तदर ने कहा है कि पाकिस्तान में ऐसे 6 बड़े संकट हैं, जो पाकिस्तान को तोड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि राजनीतिक संकट, आर्थिक संकट, सुरक्षा का संकट, सिस्टम का संकट, पहचान का संकट और पर्यावरण संकट ही वे 6 बड़े संकट हैं। जो पाकिस्तान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

भारत का करना चाहिए शुक्रिया

प्रोफेसर मुक्तदर ने कहा है कि भारत के विदेश मंत्री के बयानों को लेकर “जैसे को तैसा” करने की बजाय पाकिस्तान को भारत का शुक्रिया करना चाहिए कि वह अपने पड़ौसी देश की आर्थिक बदहाली का फायदा नहीं उठा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पकिस्तान के नेताओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि भारत के नेता सम्मानित नेता है न की हमारे जैसे।

बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है पाक

जानकारी दे दें कि पाकिस्तान में वर्तमान हालात बेहद खराब है। जानकार भी इन हालातों के जल्दी ही सुधरने की बात को नहीं मान पा रहें हैं। इस समय पाकिस्तान के कई वीडियो काफी वायरल हो रहें हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के लोग इस समय रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए कड़ी मशक्कत कर रहें हैं। पाकिस्तान में लोगों को खाने के लिए अनाज तक नहीं मिल पा रहा है। लोग खाने पीने की वस्तुओं के लिए भी लंबी कतारें लगाते देखें जा सकते हैं।