हिंदू धर्म का गरुण पुराण 18 महापुराणों में से एक है। इसका हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व है। इस पुराण में भगवान बिष्णु तथा उनके वाहन गरुण के मध्य के वार्तालाप को दर्शाया गया है। इसमें जन्म तथा मृत्यु संबंधी बहुत सी बातों का भी खुलासा हुआ है।

गरुण पुराण को अधिकांश उस समय पढ़ा जाता है जब किसी की मृत्यु हो चुकी होती है लेकिन इस पुराण में मानव जीवन संबंधी बहुत सी बातें भी हैं। जिनको यदि आप अपने जीवन में अपनाते हैं तो जल्दी ही सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस पुराण में से ऐसी ही कुछ बातों के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं।

1 . करें एकादशी का व्रत

एकादशी के व्रत को हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व प्राप्त है। जो व्यक्ति इस व्रत को विधि विधान सहित करता है। उसको पिछले जन्म के पापों से मुक्ति मिलती है साथ ही उसको अपने जीवन में भी सफलता मिलती है।

2 . तुलसी का पौधा लगाएं

आपको अपने घर पर तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। सुबह उठकर तुलसी के पत्तों को भगवान बिष्णु को अर्पित। तुलसी के पत्तों का सेवन करना चाहिए। तुलसी के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। इस प्रकार के कार्य से आपको अपने जीवन में सफलता अवश्य मिलती है।

3 . स्वच्छता का ध्यान रखें

देवी लक्ष्मी को स्वच्छता बहुत ज्यादा पसंद है। अतः आप यदि देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो सुबह स्नान कर स्वच्छ कपड़े अवश्य पहने। तन तथा मन दोनों को स्वच्छ रखें। देवी लक्ष्मी वहीं वास करती हैं जहां साफ़ सफाई होती है।

4 . सकारात्मक रखें सोच

जब कभी भी आप नया कार्य शुरू करें तो सकारात्मक सोच को सामने रख कर ही शुरू करें। नकारात्मक विचार आपके कार्य को आगे बढ़ने से रोकते हैं। इसके अलावा आप ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो आपके कार्य को आगे बढ़ते देखना पसंद नहीं करते हैं।