अगर आप का भी मन लेटेस्ट ट्रेंडिंग कपड़े खरीदने का कर रहा है। लेकिन पैसों का चिंता खा रहा है। तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद है। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मशहूर बाजारों के बारे में बताएंगे। जहां पर आप आसानी से मनचाहा कपड़ा बहुत ही सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इन मार्केट में जमकर मोलभाव भी कर सकते हैं। इस मार्केट की खासियत यह होती है कि यहां पर ट्रेंडिंग और एक से बढ़कर एक ब्रांडेड कपड़े बहुत ही सस्ते दामों में मिल जाते हैं। इतना ही नहीं घर के किचन के सामान से लेकर के डेकोर के सामान भी आसानी से उपलब्ध होते हैं। इन मार्केटों में जाकर आप कम दामों में आसानी से सबकुछ खरीद कर ढेरड़ो समान समान घर ला सकते हैं।

सरोजनी नगर मार्केट

सरोजनी नगर मार्केट दिल्ली का काफी मशहूर मार्केट हैं। यहां पर आप अपने हिसाब से खुदके पसंदीदा डिजाइन के कपड़े आसानी से खरीद सकते हैं। सस्ते टॉप,डेनिम जैकेट,जूते,झुमके, साड़ी यदि घरेलू समान बहुत ही कम दामों में यहां मिलता हैं। आप चाहें तो जमकर मोलभाव भी कर सकती हैं।

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट में आपको जिंस, लेटेस्ट फॉर्मल शर्ट,ड्रेस,जूलरी और घर के सभी समान आसानी से सस्ते दामों में मिलते हैं। यहां पर आपको सब चीज का ब्रेडेड कॉपी मिल जायेगा। मोलभाव के लिए भी ये भूत फेमस हैं।

चांदनी चौक मार्केट

चांदनी चौक बाजार में ज्यादातर महिलाओं से लेकर जेंस के शादियों के एक से बढ़कर एक फेमस डिजाइनर लहंगे, शेरवानी के लिए फेमस हैं। यहां आप जमकर बारगेनिंग कर सकते हैं। ये मार्केट खाने पीने के समान के लिए भी बहुत पसंद किया जाता हैं।