नई दिल्ली। इस धरती पर सब तरह के लोग रहते है इंसान से लेकर जीव जंतु, पशु-पक्षी से लेकर हर तरह के जानवर सभी लोग स्वंतत्र रूप से रहते हुए अपना जीवन यापन कर रहे है। इसके बीच सिर्फ कुछ की ऐसे जीव या जानवर होते है जो इंसान के साथ करीब रहने की कोशिश करते है। जिसमे आपने कुत्ता, बिल्सी, शेर के अलावा कुछ पक्षी भी देखे होगें जो इसान के करीब रहना पंसद करते है। लेकिन इन पक्षी के बीच आपने सारस को किसी इंसान के साथ दोस्ती निभाते देखा है। लेकिन इस बात को हम सच साबित करने जा रहे है कि एक इंसान के साथ एक सारस पक्षी करीब 1 सेल से रह रहा है। यह सारस केवल रहता ही नही है बल्कि एक दोस्त की तरह वो उसका साथ हर पल, हर समय देता है यहां तक कि यदि वो इंसान कहीं बाहर भी जाता है तो उसके साथ दौड़ते हुए साथ नजर आता है। इन दोनों की खूबसूरत दोस्ती को देखकर हर कोई हैरान है।

सोशल मीडिया पर इनकी दोस्ती काफी वायरल हो रही है। अब यह सारस पक्षी उसके साथ इतना क्लोज हो गया है कि उनके परिवार का एक सदस्य बन चुका है। सारस और इंसान की यह दोस्ती एक मिसाल बन चुकी है। सारस और इंसान की यह दोस्ती आपको उत्तरप्रदेश के अमेठी में देखने को मिलेगी।

यह सारस करीब एक साळ से इनके साथ रह रहा है। यह उस समय से इस युवक के नजदीक आया है जब यह पक्षी घायल अवस्था में था और उसकी जान इस युवक ने बचाई थी। पक्षी भी इनके द्रारा किए एहसान को एक दोस्ती के रूप में निभा रहा है। अब युवक के साथ सारस की दोस्ती एक मिसाल बन चुकी है लोग इसका उदाहरण भी देने लगे है