हमारे देश में कई ऐसे मंदिर हैं। जिन्हें रहस्यमय या चमत्कारिक मंदिर कहा जाता है। इन्ही में से एक तिरुपति बालाजी मंदिर भी है। यह मंदिर जहां वास्तु कला का उत्कृष्ट उदाहरण है वहीं दूसरी ओर यह मंदिर भारत सहित दुनियाभर में प्रसिद्ध मंदिर है। आपको बता दें कि यह मंदिर भगवान बिष्णु को समर्पित है तथा आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित है।

तिरुपति बालाजी को श्री वेंकटेश्वर स्वामी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्री वेंकटेश्वर स्वामी अपनी पत्नी पद्मावती के साथ यहां निवास करते हैं। बड़ी संख्या में लोग इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं। लेकिन इस मंदिर की कुछ ख़ास बातें भी हैं। जो इस मंदिर को रहस्यमय बनाती हैं। इसी को लेकर हालही में एक वीडियो शेयर की जा रही है। जिसमें इस मंदिर की कुछ ऐसी बातों के बारे में बताया जा रहा है। जो इस मंदिर को रहस्यमय बनाती हैं।

तिरुपति बालाजी के 6 रहस्य | Tirupati Balaji Biggest Mysteries #srimandir

तिरुपति बालाजी मंदिर को रहस्यमय बनाती हैं यह बातें

वर्तमान में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है। उसमें कुछ ऐसे तथ्य बताये गए हैं। जो इस मंदिर को रहस्यमय बनाती हैं। वीडियो में जो बातें बताई गई हैं। उनके अनुसार भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की प्रतिमा पर जो बल हैं वे असली हैं। ये बाल कभी उलझते नहीं है तथा हमेशा मुलायम रहते हैं। मान्यता है कि भगवान यहां साक्षात निवास करते हैं। एक बात यह भी है जब आप इस मंदिर में प्रवेश करते हैं तो आपको लगता है कि प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह के मध्य में है लेकिन जब आप बाहर आ जाते हैं तो आपको महसूस होता है की प्रतिमा दाहिनी ओर स्थित है। इस बात को भी आज तक कोई समझ नहीं पाया है।

आपको यह जानकर भी हैरानी होगी की इस मंदिर की प्रतिमा इतनी जीवंत है की आपको उसे देखकर लगता है कि जैसे भगवान विश्णु यहां साक्षात बैठे हैं। इस प्रतिमा को पसीना आता है। आप पसीने की बूंदों को साफ़ देख सकते हैं। अतः इस मंदिर का तापमान हमेशा कम रखा जाता है। इस प्रकार के अनेक तथ्य इस वीडियो में बताये गए हैं। यह वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है।