Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजे है जो घर की नाकारात्मकता को दूर करने में मदद करती है। वास्तु टिप्स से जुड़े उपाय घर पर करने से हमारे जीवन में आने वाली सारी दिक्कतें पल भर में दूर हो जाती है। वास्तु शास्त्र ऐसा विज्ञान है जो हमारे घर में पोजिटीविटी लाने में काफी मदद करता है। यदि आपकी ज़िन्दगी के हर काम रूक रहे है ना नौकरी है नाही व्यापार में लाभ हो रहा है. तो इन समस्याओं का समाधान वास्तु शास्त्र पल भर में ठीक कर सकता है। ऐसे में आज हम एक ऐसी चीज़ के बारे में बता रहे है जो आपको आर्थिक तरक्की दिलाने में मदद करेगा।
सात घोड़ो की पेंटिंग लगाना :
सफेद रंग के सात दौड़ते हुए घोड़ों की पेटिंग तो आपने देखी ही होगी। लेकिन यह पेंटिग घर की खूबसूरती के साथ आपके जीवन को भी संवारने में काफी मदद करती है। इसे घर पर या दुकान पर लगाने से सकारात्मकता, प्रगति, धैर्य, और साहस जैसे गुणों का विकास होता है। यह जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर घर और कार्यालय में लगाने से सकारात्मकता ऊर्जा का संचार तेजी के साथ होता है, जिससे काम करने की उत्साह और प्रेरणा मिलती है।
कर्ज से मिलेगी मुक्ति
यदि आप अपने घर में सफेद जोड़े वाले घोड़े की तस्वीर लगाते है, तो इससे कई लाभ हैं।इससे कर्ज आदि से मुक्ति के लिए पश्चिम दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े के जोड़े को रखे या फिर उसकी तस्वीर लगाएं। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है
किस दिशा में लगाये सात घोड़ों की तस्वीरें :
सात घोड़ों की पेंटिंग्स आपको बेडरूम में नहीं बल्कि ड्राइंग रूम या स्टडी रूम में लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों और सिद्धांतों का पालन करते हुए यह उपाय सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और नकारात्मकता को कम करने में मदद करता है।
कारोबार में लाभ पहुंचाती है ये पेटिंग :
रूके हुए कारोबार में गति लाने के लिए व्यवसायिक स्थल पर तांबा, पीतल या चांदी से बनी दौड़ते हुए घोड़े की प्रतिमा रखने का अर्थ भी वास्तु शास्त्र में माना जाता है। यह प्रतीक सकारात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहित करता है, जिससे व्यवसाय में तरक्की होती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। tazahindisamachar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।