Applying Watermelon Juisce On Face : गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में धूप के कारण चेहरे पर डेड स्किन बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही चेहरे की रंगत खो जाती है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसा टिप्स बताने वाले हैं। जिसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे का अच्छा देखभाल कर पाएंगे। इसके साथ ही आपका रंगत भी बरकरार रहेगा, और आपको मिलेगा एक बेहतर सॉफ्ट फ्लोइंग त्वचा। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

गर्मियों में जैसे खरबूजा स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। वैसे ही इसका फेस पैक आपके चेहरे को बहुत फायदा पहुंचा सकता है। इसलिए आज हम आपको खरबूजे का फेस पैक बनाना सिखाएंगे। जिसको आप अपने चेहरे पर लगाकर खुद की त्वचा की अच्छी देखभाल कर सकते हैं। तो हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर। रोजाना अपने चेहरे पर एक बार दिन में खरबूजे का फेस पैक लगाएं। ये आपके डैड स्किन को खत्म करेगा। इसके साथ ही त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाएगा।

खरबूजा का फेस पैक बनाने की सामग्री

खरबूजा का कटा हुआ टुकड़ा रखे
एक चम्मच दही
कॉटन

ऐसे बनाए

पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दही ले।
फिर उसमे खरबूजे के टुकड़े को डालें।
इसके बाद इन दोनों को अच्छे से पीसकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
एक हल्का गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाने के बाद समझे आपका खरबूजे का फेस पैक बनकर तैयार हो चुका है।

ऐसे लगाए

अपने चेहरे को सबसे पहले अच्छे से साफ पानी से धोकर सुखा लें

अब रूई के मदद से उस पेस्ट को अच्छे तरह से चेहरे पर लगा लें।

जब ये पेस्ट अच्छे से चेहरे पे सुख जाए तो ठंडे पानी से धो कर हटा दे।

यदि आप ऐसा रोजाना दिन में 1 बार करते हैं। तो आपके चेहरे की नमी बरकरार रहेगी। इसके साथ ही स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाएगा।