नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि पढ़ाई ना करने के लिए बच्चे तरह तरह के नाटक नौटंकी दिखाते नजर आते है। जिससे उन्हें पढ़ाई ना करनी पड़े। कभी पेट दर्द, तो कभी बुखार, इस तरह के बहाने तो अब बच्चों के लिए अब आम हो चुके है। लेकिन इनके बीच एक बच्चे ने तो पढ़ाई करने के लिए ऐसी शर्त रख दी कि इसको सुनने को बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

एक बच्चे की जिद के आगे झुका परिवार

13 साल के लड़के ने अपने घर वालों से तभी पढ़ाई करने को कहा जब वे लोग उसकी शादी करने को तैयार हो जाएंगे। वैसे भी हमारे देश में शादी की सही उम्र 21 साल मानी गई है। लेकिन बच्चे की जिंद के आगे झुके परिवार ने 12 साल की लड़की से शादी की सारी रस्में पूरी करा दी।

बाल विवाह करने वाला यह मामला पाकिस्तान का बताया जा रहा है। जहां दो छोटे-छोटे बच्चे दूल्हा-दुल्हन बनें और उनकी शादी कराई गई। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

13 साल की उम्र में लड़का बना दूल्हा

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा लड़का दूल्हे के पोशाक पहने अपनी वधु का साथ खड़ा नजर आ रहा है इस दुल्हें की उम्र 13 साल है तो वहीं, लड़की की उम्र 12 साल बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के ने अपनी अम्मी-अब्बू के सामने पढ़ाई करने के लिए ऐसी शर्त रख दी थी कि उसके ज़िद के आगे उन्हें झुकना ही पड़ा।

लड़के ने अपने परिवार वालों के सामने शर्त रखी थी कि जब तक उसकी शादी नहीं कराई जाएगी, तब तक वह पढ़ाई नहीं करेगा। बच्चे की ज़िद को देखकर उसके अम्मी-अब्बू को झुकने के लिए मजबूर होना पड़ा,और लड़के की पसंद के अनुसार लड़की से उसका निकाह रचाया दिया।

वीडियो देख लोगो ने किया ऐसा रिएक्ट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सलाम पाकिस्तान नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज़ और लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।