Tuesday, December 30, 2025
HomeVideosदो ऐक्ट्रेस के साथ रोमांस करना पड़ा भारी, किया डबल ड्यूटी का...

दो ऐक्ट्रेस के साथ रोमांस करना पड़ा भारी, किया डबल ड्यूटी का खेल, बन गई निरहुआ की रेल

भोजपुरी सिनेमा जगत में सी कई जोड़ियां हैं, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिल में बड़ी जगह बनाई है। इनमें से एक ऐसी ही जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली की भी है। इस जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस जोड़ी ने साथ में 30 से ज्यादा फ़िल्में की है। आज भी यह जोड़ी डिमांड में बनी हुई है। लेकिन ज़रा सोचें की यदि निरहुआ और आम्रपाली के साथ मोनालिसा भी साथ आ जाए तो धमाल होना तय ही है।

- Advertisement -

मिलती है बड़ी सीख

आज हम आपको एक ऐसी ही वीडियो के बारे में यहां बता रहें हैं। जिसमें निरहुआ और आम्रपाली के साथ में मोनालिसा का जबरदस्त डांस आप देख सकते हैं। आपको बता दें की वर्तमान समय में “माथा फेल हो गईल” नामक गाना काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो आप निरहुआ और आम्रपाली के साथ में मोनालिसा को भी देख सकते हैं। यह वीडियो उन लोगों के लिए बड़ी सीख है, जो एक से ज्यादा रिलेशन रखते हैं।

राजा बाबू फिल्म से है गाना

आपको बता दें की इस गाने को फिल्म “राजा बाबू” से लिया गया है। जो की एक भोजपुरी फिल्म है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे घरेलू महिला के लुक में है और निरहुआ उनके प्यार में फंसे हुए दिखाई पड़ रहें हैं तो दूसरी और निरहुआ मार्डन मोनालिसा के चक्कर में भी फंसे हुए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं की एक और जहां निरहुआ आम्रपाली से पीछा छूटा कर भागते हैं तो दूसरी और मोनालिसा की गिरफ्त में आ जाते हैं। ऐसे में माथा तो फेल होना ही है।

- Advertisement -

वीडियो हुआ वायरल

निरहुआ के इस गाने के बोल “देख बॉडी से बॉडी के मेल हो गइल, खेल हो गइल , डबल ड्यूटी वाला खेलन कैसे खेल दादा रे माथा फेल हो गइल” हैं। कल्पना, आलोक कुमार और खुशबू जैन ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। वर्तमान में यह गाना काफी वायरल हो रहा है। अब तक इस गाने को 2 करोड़ से ज्यादा देखा जा चुका है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular