नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहे है। जिसमे दुल्ही दुल्हन की शादी की रस्मों को निभाते देखा जा सकता है। लेकिन इस शादी की रस्म को करने से पहले दुल्हें ने ऐसा काम कर डाला कि उसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा करना खड़ा कर दिया।

दूल्हा दुल्हन की इस शादी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दुल्ही पक्ष की हरकत को देख  दुल्हन पक्ष के लोगों को ने शादी कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए घर वापस लौट गई।

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से आया यह मामला पहाड़ी गेट का है जंहा लड़की के घरवालों ने रामपुर के मोहल्ला निवासी सोनू से बेटी का रिश्ता तय किया था। रिश्ता पक्का हो जाने के बाद 26 अप्रैल को मुहरत में शादी तय की। जब अप्रैल शुक्रवार की रात बारात लड़की के घर रामपुर के स्वार इलाके में पहुचीं तब लड़की पक्ष ने बरातियों का स्वागत काफी धूमधाम से किया। जब जयमाला का समय आय़ा तब  दुल्हन जयमाला के स्टेज पर पहुंची, तो उसने दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही दुल्हन स्टेज पर आई उसी समय दूल्हा बेहोश होकर स्टेज पर गिर गया। दुल्हे की हालत को देख दुल्हन और घरवालों के होश उड़ गए. लड़की पक्ष के लोगों ने जब वजह जानने की कोशिश की तो पता चला लड़के के ऊपर भूत-प्रेत का छाया है इसके अलावा उसके बेहोश होने का कारण भी मिर्गी का दौड़ा ही बताया जा रहा है। इसके बाद लड़की ने शादी करने से मना कर दिया और बारात को वापस लौटा दिया। यह शादी इलाके में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।