आपको पता होगा ही की इस समय शादी-विवाह का मौसम चल रहा है। ऐसे में चारों और ढोल और बाजे की धूम मची हुई है। सोशल मीडिया पर भी शादी विवाह के बहुत से वीडियो काफी वायरल हो रहें हैं। इस प्रकार के वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आ रहें हैं। आपको बता दें कि वर्तमान में भी एक शादी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वरमाला से पहले ही दूल्हे ने दुल्हन के सामने ऐसी शर्त रख दी की शादी में आये सभी मेहमान शर्मसार हो गए।

दूल्हे ने रखी डिमांड

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन वरमाला के स्टेज पर खड़े हैं। उसी समय दूल्हा दूल्हन से कुछ डिमांड कर देता है। ये देख आसपास के लोग शोर मचाने लगते हैं। यहां तक की दुल्हन भी शरमा जाती है। लेकिन दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा ररहा। जिसके बाद में दुल्हन को दूल्हे की डिमांड माननी पड़ी। जिसके बाद में दुल्हन स्टेज पर दूल्हे को किस कर देती है।

वायरल हो रहा है वीडियो

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसको X पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। “छपरा जिला” नामक सोशल हैंडल से इसको शेयर किया गया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है “जब तक दूल्हे का डिमांड पूरा नहीं हुआ तब तक दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला पहनाने नहीं दिया।” इस वीडियो पर काफी लोग कमेंट भी कर रहें। हैं एक यूजर ने लिखा ‘दुनियाभर के पगलैट भारत में ही पाए जाते हैं क्या?” दूसरे ने लिखा ‘शादी से पहले ही दहेज़ मांग रहा है।” एक अन्य यूजर ने लिखा “आजकल शादी को मजाक बनाया हुआ है।”