Wednesday, December 31, 2025
HomeVideosSRK के गाने पर पाकिस्तानी शादी में हुआ धमाकेदार डांस, लड़कों के...

SRK के गाने पर पाकिस्तानी शादी में हुआ धमाकेदार डांस, लड़कों के साथ ‘मोटा भाई’ के अंदाज ने जीता सबका दिल

नई दिल्ली। इन दिनों शादी का माहौल चल रहा है। हर जगह हरियाणवी गानों से लेकर भोजपूरी गानों में लोग झूमते नाचते नजर आ रहे है। जिनके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। लेकिन इनके बीच हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी शादी का जश्न कापी तेजी से वायरल हो रहा हैं। हाल ही में पाकिस्तान में हुई एक शादी में शाहरुख के फेमस गाने ‘छैया छैया’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है। क्योकि इस गाने में एक पाकिस्तानी युवक का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। देखते ही देखते यह वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया और लोगों ने डांसर्स की तारीफ में कई कमेंट किए।

- Advertisement -

https://www.instagram.com/reel/C3LKzlwi9C9/?utm_source=ig_web_copy_link

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘वेडिंग्स बाय सलमान’ के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में सभी लोग काले रंग की पोशाक  नजर आ रहे है जिसमें बीच में डांस करता युवक छैया छैया पर अपनी अदा से लोगों क ध्यान अपनी ओर खीचता नजर आ रहा है। इसके कैप्शन में लिखा है- लाइबा और मोमी। ये वीडियो ‘इंस्टा’ पर खूब पसंद किया जा रहा है और इसे अब तक करीब नौ हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

- Advertisement -

इस वीडियो में सबसे आगे बीच में खड़े एक शख्स ने अपने डांस से शादी का माहौल गी रंगीन कर दिया। उनके मदमस्त वीडियो को देख लोग उनके दीवाने हुए जा रहे है गाने की हर एक बीट पर उनका स्टेप्स लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। ‘इंस्टाग्राम’ यूजर ने उनकी सराहना करते नही थक रहे है।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular