हरियाणा डांस इंड्रस्टी आज काफी तेजी से आगे बढ़ती जा रही है। बड़ी संख्या में लोग हरियाणवी डांस प्रोग्राम को लाइव देखने के लिए काफी दूर दूर से आते हैं। वहीं दूसरी और सोशल मीडिया पर भी हरियाणवी डांस को काफी देखा जा रहा है। हरियाणवी डांस इंड्रस्टी के प्रति लोगों का क्रेज इसलिए बढ़ रहा है क्योकि यहां आपको एक से बढ़कर एक डांसर मिलती है। आज के समय में जहां रचना तिवारी, गोरी नागोरी, सुनीता बेबी और कोमल रंगीली आदि डांसर अपने जबरदस्त डांस लोगों का दिल जीत रहीं हैं वहीं दूसरी और सपना चौधरी ने भी लाखों लोगों के दिल को अपने ठुमकों से घायल किया हुआ है।

सपना की दीवानगी

सपना चौधरी का नाम हरियाणा डांस इंड्रस्टी में नंबर 1 पर आता है और लगातार उनके प्रोग्राम होते ही रहते हैं। लाखों की तादात में लोग सपना के फैंस हैं। सपना के प्रति लोगों का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिलता है, इस कारण ही डांस प्रोग्राम के शुरू होने से पहले ही लोग डांस स्टेज को चारों और से घेर कर बैठ जाते हैं। वहीं जब सपना स्टेज पर आकर जबरदस्त ठुमके लगाती हैं तो दर्शक मदहोश नजर आते हैं। बड़ी संख्या में लोग सपना के डांस प्रोग्राम को देखने के लिए दूर दूर से आते हैं।

सोशल मीडिया पर भी हिट

सपना चौधरी को आज सिर्फ एक डांसर की तरह नहीं देखा जाता बल्कि आज के समय में वे एक सिलिब्रिटी हैं। उन्होंने बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लेकर वहां की शान बढ़ाई है और वे हिंदी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा हालही में खबर आई है की सपना अब भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर सपना के डांस को काफी देखा जाता है। बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर उनके फैन हैं।

वायरल हुआ वीडियो

आपको बता दें की सपना चौधरी का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी लोग देख रहें हैं और भारी संख्या में लोग इस वीडियो को लाइक भी कर रहें हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं की सपना चौधरी “ठाडा भरतार” टाइटल के गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रहीं हैं। रेड कलर के सूट को पहले हुए बेहतरीन डांस कर रहीं हैं। सपना के डांस को देखकर दर्शक भी झूमते नजर आ रहें हैं। इस वीडियो को 10 महीने पहले Sonotek Masti नामक चैनल ने अपलोड किया था। अब इसको 6.4M views मिल चुके हैं।