Eclipse Updates 2024 जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं ग्रहण सिर्फ तभी लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इस समय सूर्य और चंद्रमा के बीच अस्थाई परिवर्तन देखने को मिलता है। खगोल शास्त्त्रियो के अनुसार इस साल 2024 में दो विशेष ग्रहण लगने वाले हैं।

ज्योतिषाचार्य के द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक साल में दो ऐसे चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं जिसका असर कन्या राशि और मीन राशि पर विशेष रूप से देखने को मिलने वाला है। आईए आपको इन ग्रहणो की पूरी जानकारी देते हैं।

साल भर में लगेंगे चार ग्रहण Eclipse Updates 2024

साझा की गई जानकारी को मुताबिक साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि पर लगने वाला है जिसकी तिथि 25 मार्च बताई जा रही है। आपको बता दे यह चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। इसके अलावा आपको बता दे 8 अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है जिसका सीधा असर मीन राशि पर पड़ेगा। इसके अलावा मीन राशि पर ही 18 सितंबर को आंशिक चंद्र ग्रहण लगने वाला है। तो वही 2 अक्टूबर को फिर एक बार कन्या राशि पर वलयाकार सूर्य ग्रहण देखने को मिलने वाला है। इस कारण साल की इन चारों विशेष ग्रहणों में कन्या राशि और मीन राशि पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।

Must Read

ग्रहण  तिथि  समय  राशियों पर प्रभाव 
पहला सूर्यग्रहण  8 अप्रैल  रात 9 बजकर 12 मिनट  मीन राशि 
आखिरी सूर्यग्रहण  2 अक्टूबर  रात 9 बजकर 13 मिनट  कन्या राशि 
पहला चंद्रग्रहण  25 मार्च  सुबह 10 बजकर 41 मिनट  कन्या राशि 
आखिरी चंद्रग्रहण  18 सितंबर  सुबह 6 बजकर 12 मिनट  मीन राशि 

इन राशियों के लिए ग्रहण होंगे शुभ

जैसे कि हमने आपको बताया आने वाले साल में चार विशेष ग्रहण लगने वाले हैं। इन ग्रहणों का सीधा प्रभाव मीन राशि और कन्या राशि पर पड़ने वाला है इसलिए 3 महीने तक इन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा ज्योतिषाचार्य के मुताबिक कुंभ राशि, कन्या राशि और सिंह राशि के लिए आने वाला साल बहुत शुभ रहने वाला है।