नई दिल्ली। Maruti की पॉपुलर गाड़ियो में से एक मानी जाने वाली Alto 800 को हमेशा से ही लोगों मने काफी पसंद किया है। परिवार के साथ सफर करने के लिए Maruti Alto 800 सबसे बेस्ट कारों में से एक मानी जाती रही है। जिसके चलते मार्केट में इसकी सेल भी काफी होती रही है। लोगों के इसी पसंद को ध्यान में रखते हुए कपंनी इस गाड़ी का नई मॉडल पेश करने जा रही है जिसमें आपको पहले से ज्यादा बेहतर फीचर्स देखने को मिलेगें। इस कार को यदि आप खरीदने के बारे मे सोच रहे है तो जान लें इसकी खासियतो के बारे में..

Maruti Alto 800 का इंजन

Maruti Alto 800 के इजंन के बारे में बात करें तो अल्टो 800 में कपंनी 796 सीसी का तीन सिलेंडर वाला इंजन देखने को मिलता है जो 48 ps की पावर और 69 न्यूटन मीटर का टॉर्क का जनरेट करने की क्षमता रखता है।

Maruti Alto 800 माइलेज

Maruti Alto 800 माइलेज के बारे में बात करें तो दमदार इंजन होने के चलते यह कार यह 21.9 किलोमीटर का बेहतरीन माइलेज देने में सक्षम है

Maruti Alto 800 की कीमत

Maruti Alto 800 की कीमत के बारे में बात करें तो इस गाड़ी की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 3.5 लाख से शुरू होती है।