Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileReliance Laptop: रिलायंस ने लॉन्च किया स्मार्टफोन से भी सस्ता लैपटॉप, जानिए...

Reliance Laptop: रिलायंस ने लॉन्च किया स्मार्टफोन से भी सस्ता लैपटॉप, जानिए कितनी है कीमत और कब से मिलेगा

Reliance Laptop – सस्ते मोबाइल के बाद अब मुकेश अंबानी लोगों को सस्ता लैपटॉप भी मुहैया कराएंगे। अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल की ओर से कुछ दिन पहले ही सस्ते लैपटॉप लॉन्च किए जाने की जानकारी दी गई थी। इस रिलायंस ने लॉन्च किया स्मार्टफोन से भी सस्ता लैपटॉप, जानिए कितनी है कीमत और कब से मिलेगालैपटॉप का नाम Jio book रखा गया है। इस लैपटॉप को लेकर कहा ये जा रहा है कि रिलायंस एक स्मार्टफोन की कीमत पर लैपटॉप दे रही है। ऐसे में रिलायंस की इस लैपटॉप को लेकर मार्केट में क्रेज देखा जा रहा है।

- Advertisement -

इन्हे भी पढे – 

Reliance Laptop के फीचर्स

Reliance Laptop

- Advertisement -

रिपोर्ट्स की मानें तो इस लैपटॉप में बेहतरीन फीचर्स हैं। इसमें 11 इंच का स्क्रीन है। वहीं जियो ने दावा किया है कि यह लैपटॉप 8 घंटे बैटरी  लाइफ के साथ आता है। इसमें 100 जीबी का कलाउड स्टोरेज भी दिया गया है। वहीं इस लैपटॉप में ऑपरेटिंग सिस्टम Jioos का इस्तेमाल किया गया है। जिसे खुद जियो ने ही तैयार किया है। वहीं इसमें dual band wifi का इस्तेमाल किया गया है। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या फिर वीडियो कॉल जैसे फीचर्स का लुफ्त उठाने के लिए इस जियोबुक लैपटॉप को 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। यह एचडी क्वॉलिटी वाला लेंस है जिसके साथ एलईडी इंडिकेटर भी दिया गया है। बैटरी की बात करें तो ​जिओ का लैपटॉप 4,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। लैपटॉप सेग्मेंट के हिसाब से यह बैटरी आइ​डल मानी जा सकती है।

इस दिन से शुरू होगी इसकी सेल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जियो बुक की पहली सेल 5 अगस्त से शुरू होगी। आप इसे जियो डिजिटल और ऑनलाइन एप Amazon से भी खरीद सकते हैं। लेकिन हां, फिलहाल इसे लेकर किसी तरह से ऑफर की कोई जानकारी नहीं आई है। जहां तक बात इसकी कीमत की है तो ये 16499 रूपया है। रिलायंस जियोबुक ब्लू कलर में आने वाला है। 

रिलायंस रिटेल की मानें तो उनका ये इनोवेटिव प्रोडक्ट सभी उम्र के लोगों की जरुरतों को पूरा करेगा। उनका मानना है कि जियोबुक लोगों के सीखने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। जिससे देश के विकास के लिए भी नए अवसर खुलेंगे। कंपनी का दावा है कि ये देश का सबसे सस्ता लैपटॉप है। वहीं ये लैपटॉप ऑनलाइन क्लास, कोडिंग सीखने, योगा स्टूडियो या ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू करने में यूजर्स के लिए शानदार अनुभव देगा।

- Advertisement -
Ganesh Meena
Ganesh Meenahttps://www.tazahindisamachar.com/
डिजिटल दुनिया में 2008 से एंट्री हो गई थी, लेकिन कंटेंट में रूचि 2016 से लेने लगा। टेक्निकल एक्सपर्ट होने के साथ ही इससे जुड़े कंटेंट लिखना भी शुरू कर दिया। देश भर में सभी रिसर्च कर रहे युवाओं की सुविधा के लिए कुछ आर्टिकल हफ्ते में पब्लिश करता हूँ। SEO, SMO, डेवलपर, सर्वर और कंटेंट टीम के साथ का अनुभव काफी काम आ रहा है। सभी क्षेत्रों में काम करना बहुत ही अलग अनुभव है। डिजिटल से जुडी हर एक नई चीज को गहनता से दिमाग में उतारना ही खासियत है। मेरी जानकारी में आने वाली हर एक नई चीज को में अपने यूजर तक भी पहुंचाने की कोशिश करूँगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular