नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी इन दिनों अपने खेल से कहीं ज्यादा अपनी पत्नियों की खूबसूरती से ज्यादा चर्चा में बने हुए है। फिर चाहे बात विराट कोहली की हो, या फिर अन्य किसी विदेशी खिलाड़ी की। हर एक खिलाड़ी की पत्नियों की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रही है इन्ही खिलाड़ियों में से एक है सूर्य कुमार यादव जो भारतीय टीम के बल्लेबाज हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंदों में 112 रन काफी वाहवाही लूटी थी। जिसके चलते वो टॉप वन के खिलाड़ियों की लिस्टमें गिने जाने लगे। इसी दौरान वो अपनी पत्नी केलिए चर्चा पर बने हुए हैं. आज हम आपको सूर्यकुमार की पत्नी के बारे में बता रहे हैं।.

सूर्यकुमार ने देविशा शेट्टी से शादी की थी। लोगों का मानना है कि देविशा शेट्टी खूबसूरती के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नही हैं। सूर्यकुमार यादव ने देविशा शेट्टी से लव मैरिज की थी। उनकी प्रेमकहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं।

देविशा शेट्टी और सूर्यकुमार की पहली मुलाकात कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। जिसके बाद ये लोग एक दूसरे को 5 साल तक डेट करते रहे। देविशा दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं.

देविशा हमेशा कॉलेज के समय डांस का हिस्सा बनता थी। इसी डांस परफॉर्मेंस के दौरान सूर्यकुमार ऐसे फिदा हुए कि उन्हे अपना दिल दे बैठे।

29 मई 2016 को देविशा शेट्टी और सूर्यकुमार शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत है। सूर्यकुमार यादव अक्सर पत्नी के साथ अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। सूर्यकुमार के फैंस इन फोटोज पर खूब लाइक और कमेंट करते हैं साथ ही उन्हें खूब प्यार देते हैं।