नई दिल्ली: IAS यानी इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज के लिए बडे सुलझे हुए कंडीडेट चुने जाते हैं। उनकी ट्रेनिंग भी खास दर्जे की होती है। उनके क्रियाकलाप आम लोगों के लिए मिसाल होती है। लेकिन कर्नाटक में दो महिला IAS और IPS अधिकारियों का झगड़ा देश भर में चर्चा में छाया है। इन दोनों नौकरशाहों के बीच विवाद इतना गहरा गया है कि, अब हर ओर इसकी चर्चा है। एक ओर महिला आईपीएस अधिकारी डी रूपा हैं, तो दूसरी ओर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधूरी हैं। हद तो तब हो गई जब आईपीएस डी रूपा ने रोहिणी सिंधूरी की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

आपको बतादें आईपीएस डी रूपा ने रविवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर कहा कि, ‘ऐसी तस्वीरें सामान्य लग सकती हैं। लेकिन, अगर एक महिला आईएएस अधिकारी ऐसी कई तस्वीरें एक, दो या तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को भेजती हैं तो इसका क्या मतलब है?”  आगे डी रूपा ने लिखा कि, “यह उनका व्यक्तिगत मामला नहीं होगा, यह आईएएस सेवा आचरण नियमावली के अनुसार अपराध है। कोई भी जांच एजेंसी इन तस्वीरों की सत्यता की पुष्टि कर सकती हैं। सैलून हेयरकट, तकिए के सहारे सोते हुए ली गई तस्वीरें कुछ लोगों को सामान्य लग सकती है। अन्यथा, भेजी गई स्थिति बोलती है।“

आपको बतादें आईएएस सिंधूरी कई सीनियर पोस्ट पर अपनी सवाएं दो चुकी हैं। वर्तमान में, वह हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त के पदपर कार्यरत हैं। यदि तस्वीरें वायरल करने वाली आईपीएस अधिकारी डी रूपा की बात करें तो वे कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम में एमडी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

डी रूपा के आरोप पर IAS रोहिणी सिंधूरी का जवाब

डी रूपा ने जब सिंधूरी पर गंभीर आरोप लगाए तो उन्होंने कहा कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगी। इसके जवाब में सिंधूरी ने कहा कि, “उन्होंने मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया और वॉट्सऐप स्टेटस से मेरी तस्वीरें और उनके स्क्रीनशॉट निकाल कर मुझे बदनाम करने की कोशिश की है। आगे आईएएस सिंधूरी ने कहा कि, “जैसा कि उन्होंने आरोप लगाया है कि मैंने ये तस्वीरें कुछ अधिकारियों को भेजी हैं, तो मैं उनसे अधिकारियों के नामों का खुलासा करने का अनुरोध करती हूं।“ इसके साथ ही आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर प्रशासन से आग्रह किया है कि सिंधुरी के प्रति सहानुभूति नहीं बर्ता जाए। और उन पर लगे सभी आरोपों की जांच करने का आग्रह किया है। डी रूपा ने कहा कि उन्होंने इस मामले को जनता के सामने लाने का काम किया है।

डी रूपा ने सिंधूरी पर 19 आरोप लगाए हैं।

डी रूपा ने आईएएस अधिकारी सिंधूरी पर जो आरोप लगाए हैं, उनमें से मुख्य रूप से तीनों आईएएस अधिकारियों को कुछ निजी तस्वीरें साझा करने के आरोप हैं। इसके अलावा संपत्ति के कारोबार में परिवार की संलिप्तता और परिवार के सदस्यों को कुछ भूखंडों के सर्वेक्षण, बंदोबस्त और अभिलेख विभाग से विवरण मुहैया कराने का आरोप और अपने अधिकार का दुरुपयोग करने का आरोप लगया है।

आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने कहा कि “यह पहली बार है, जब मैंने किसी आईएसएस अधिकारी को ड्यूटी के दौरान किसी विधायक या राजनीतिक व्यक्ति के साथ बैठक करते हुए सुना और देखा है।“ उन्होंने अपने आरोपों में कहा कि आईएएस अधिकारी सिंधूरी ने कोरोना महामारी के दौरान अपने घर में एक स्विमिंग पूल भी बनवाया है।