Ultraviolette F77 क्या आप भी इलेक्ट्रिक बाइक के शौकीन है अगर हां तो बेशक आपने अल्ट्रावायलेट बाइक के बारे में सुना होगा। इस शानदार बाइक ने अपना नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया। लिए जानते हैं ऐसा क्या करनामा किया इस शानदार भारत की इलेक्ट्रिक बाइक ने।

आपको बता दे लगातार 22 दिनों तक चलते रहने के बाद 14 राज्यों का सफर तय करते हुए पेट्रोल पर खर्च होने वाले 27000 रुपए तक की बचत की है इस शानदार इलेक्ट्रिक बाइक ने। पूरे भारत में इतनी लंबी दूरी तय करने वाली यह इकलौती इलेक्ट्रिक बाइक है इसलिए इसका नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

Ultraviolette F77 की शानदार बाइक का शानदार कमाल 

सबसे पहले आपको बता दे इस शानदार बाइक के रिकॉर्ड के समय इसका नेतृत्व वाला मणिकंदन कर रहे थे जो की चेन्नई के रहने वाले हैं। इस पूरी यात्रा की जिम्मेदारी उन पर ही थी क्योंकि उन्होंने पहली बार इस बाइक पर भरोसा किया था।

Must Read: 

आपको बता दे इस शानदार यात्रा की शुरुआत 21 मई, 2023 को चेन्नई से हुई। इसके साथ ही 12 जून 2023 को बेंगलुरु पहुंचकर इस शानदार यात्रा का समापन हुआ। लगातार 22 दिनों तक चलते रहने के बाद इस शानदार बाइक ने पूरी दुनिया के सामने एक नया इतिहास रचा और अपना नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया।

वजन और तापमान का नहीं पड़ा कोई फर्क

आपको जानकर वाकई बहुत आश्चर्य होगा यह शानदार बाइक लगातार चलती ही जा रही थी। इस शानदार बाइक को तापमान का भी कोई फर्क नहीं पड़ा। यात्रा के दौरान इस बाइक ने 45 डिग्री से ज्यादा तापमान तक की गर्मी को भी बर्दाश्त किया और -15 डिग्री सेल्सियस के जाड़े में भी लगातार दौड़ती रही।

केवल इतना ही नहीं इसके अलावा भी इस बाइक में बहुत सारे कारनामे किए हैं। आपको बता दें लगातार यात्रा के समय इस बाइक पर हमेशा 55 किलोग्राम से अधिक का भर रखा होता था। जिसमें यात्रा के दौरान कम आने वाली जरूरी सामान रखे गए थे। इस शानदार इलेक्ट्रिक बाइक में इतना लंबा सफर तय करके यह साबित किया है कि इलेक्ट्रिक वाहन कितने पेट्रोल की बचत कर रहे हैं जो वाकई एक गौरतलब बात है।