भोजपुरी फिल्म इंड्रस्टी में आज एक से बढ़कर एक कलाकार हैं। जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता हुआ है। इन्हीं में एक जोड़ी खेसारी लाल और रानी चटर्जी की भी है। इन दोनों के कई वीडियो इस समय देखें जा रहें हैं, जिनमें इन्होने बेहतरीन डांस के साथ जबरदस्त रोमांस का तड़का भी लगाया है। ऐसे ही एक वीडियो के बारे में आज हम आपको यहां बता रहें हैं। जिसको काफी देखा जा रहा है।

वायरल हुआ वीडियो

आपको बता दें की खेसारी लाल और रानी चटर्जी का एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। इस गाने का टाइटल “टूटी खटिया आज के रतिया” है। इसमें इन दोनों की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री को देखा जा सकता है। इस गाने को खेसारी लाल तथा खुशबू जैन ने मिलकर आवाज दी है। प्यारे लाल यादव ने इस गाने के बोल लिखें हैं तथा राज कुमार आर पांडे इस गाने को संगीत देने के साथ ही इस फिल्म का निर्देशन भी किया है।

Mauka Ke Laabh La Pazaa Mein Daab La - Khesari Lal Yadav ,Rani Chatterjee | FULL SONG

रोमांटिक केमिस्ट्री हुई हिट

वीडियो में आप देख सकते हैं की रानी चटर्जी ने ब्लू कलर की साड़ी को पहना हुआ है। जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। वहीं खेसारी लाल भी मैरून रंग के स्ट्राइप वाले कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहें हैं। इस वीडियो में आप इन दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को देख सकते हैं। बता दें की खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंड्रस्टी के एक बेहतरीन अभिनेता मानें जाते हैं, बड़ी संख्या में लोग उन्हें पसंद करते हैं। खेसारी लाल की फ़िल्में आते ही सिनेमा हॉल के बाहर लोगों की भीड़ लग जाती है। खेसारी लाल के एक्शन के अलावा रोमांटिक अंदाज को भी काफी पसंद किया जाता है।