नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही कूलर पंखो का चलना शुरू हो जाता है। जो 24 घंटे चलते है। दिन रात पंखे चलने से वो भी एक बार धीमी धीमी हवा देते हुए चलना बंद हो जाते है। ऐसे में पखें को लेकर मन में ये सवाल आता है कि आखिर एक पंखा लगातार कितने समय तक चलाया जा सकता है. चलिए आपको बताते है इसके बारे में..

अक्सर आपने देखा होगा कि घरों से लेकर दुकान ऑफिस में लगे सीलिग फैन लगातार चलते रहते है। फिर एक दिन चानकर उसकी मशीन भी बोल जाती है। जो ओवरहीट का कारण बनता है। ऐसे में आपका ये जानना जरूरी है कि घर में लगे पंखे को कितनी देर बाद एक बार बंद कर देना चाहिए.

एक्सपर्ट की मानें तो घर ऑफिस में लगे सीलिंग फैन को अगर आप लगातार चला रहे हैं तो 6 से 8 घंटे के बीच में उसे कम से कम एक घंटे के लिए बंद जरूर कर देना चाहिए। इससे पंखा चलने से बच जाएगा और लंबे समय तक आपका साथ देगा।

सीलिंग फैन्स की रफ्तार को बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है।  जैसे समय-समय पर ब्लेड की सफाई करनी चाहिए। साथ ही किसी अनजान आवाज के आने पर इलेक्ट्रिशियन को बुला भी लेना चाहिए।