टाटा ग्रुप हमारे देश का बड़ा औद्योगिक घराना है। जो भी लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं। अब उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि अब टाटा ग्रुप अपना IPO लाने वाला है। आपको बता दें कि टाटा ग्रुप ने इस IPO के लिए तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। टाटा ग्रुप ने इस कार्य के लिए दो एडवाइजर को नियुक्त कर दिया है तथा एक अन्य एडवाइजर को नियुक्त करने की प्रक्रिया जारी है।

बढ़ जायेगी कंपनी की वैल्यूएशन

आपको बता दें कि पिछलेमाह टाटा ग्रुप के बोर्ड ने टाटा टेक में आईपीओ के जरिये कुछ हिस्सेदारी बेचने के लिए सहमति जताई थी। इसके बाद कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों में लगातार तेजी आ रही है। बताया जा रहा है कि टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज इस आईपीओ के जरिये 3.5 से 4 हजार करोड़ रुपये जुटा सकती है। जिसके बाद में कंपनी की वैल्यूएशन 16,200 से 20,000 करोड़ रुपये हो सकती है।

अभी तक तारीख नहीं हुई है तय

कंपनी जल्दी ही अपने इस आईपीओ को बाजार में उतारेगी लेकिन यह किस तारीख को जारी किया जाएगा। इस बारे में कंपनी ने अभी कोई समय नहीं दिया है। कंपनी का कहना है की सही समय पर वह अपने आईपीओ को लांच करेगी। मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन में यह कंपनी का पहला आईपीओ है। टाटा टेक्नोलॉजीज की मदद से इस आईपीओ को लांच किया जाएगा। यह कंपनी डिजिटल तथा इंजीनियरिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है।

19 वर्ष पहले आया था टाटा का आईपीओ

आपको बता दें कि इससे पहले टाटा का आईपीओ 19 वर्ष पहले 2004 में आया था। यह आईपीओ TCS के जरिये लाया गया था। आज के समय में TCS देश की दूसरी सबसे मूल्यवां कंपनी है। जानकारी दे दें की रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,671,800.07 करोड़ रुपये है जब की टीसीएस 1,233,082.02 करोड़ रुपये के मार्किट कैप के साथ दूसरे नंबर पर है।