Tuesday, December 30, 2025
HomeBusiness3 लोगों ने मिलकर खोला SBI बैंक, 3 महिने से चल रहा...

3 लोगों ने मिलकर खोला SBI बैंक, 3 महिने से चल रहा था बैंक

Fake SBI Bank News हाल फिलहाल में तमिलनाडु से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। तमिलनाडु पुलिस ने अपडेट देते हुए बताया कि तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो बीते 3 महीने से नकली SBI बैंक चला रहे थे। 

- Advertisement -

तमिल नाडु पुलिस ने जानकारी दी है कि हाल ही में तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो इस नकली शाखा को काफी खूबसूरती से 3 महीने से तमिलनाडु के पनरुत्ती जिले में चला रहे थे। इस मामले की पूरी छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है। 

यह रहा मास्टरमाइंड Fake SBI Bank News

तहकीकात के दौरान तमिलनाडु पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले का मास्टरमाइंड कमल बाबू है। कमल बाबू के माता-पिता दोनों ही बैंक कर्मचारी रह चुके हैं। 2 साल पहले उनकी माता एसबीआई बैंक से रिटायर हुई है परंतु 10 साल पहले उनके पिता का देहांत हो चुका है। इसके अलावा केस में और दो लोग शामिल है। उनके साथ देने वाले उनके दो मित्र जो की प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं और रबर स्टंप्स छापने का काम करते हैं इन तीनों ने मिलकर इस नकली एसबीआई के ब्रांच को शुरू करने का प्लान बनाया था। 

- Advertisement -

Must Read

3 महीने से चल रहा था Fake SBI Bank

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी से पता चला कि यह बैंक कोई एक दो महीने या एक दो हफ्ते का काम नहीं है बल्कि इन लोगों ने इसे 3 महीने से बखूबी रूप से चलाया हुआ है। तमिलनाडु के पंगृति जिले के कई लोगों ने इसे वाकई एसबीआई बैंक की शाखा समझकर अपना अकाउंट यहां खुलवाया था और अपने पैसे भी यहां जमा किए थे। नकली बैंक शाखा के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

- Advertisement -
Ganesh Meena
Ganesh Meenahttps://www.tazahindisamachar.com/
डिजिटल दुनिया में 2008 से एंट्री हो गई थी, लेकिन कंटेंट में रूचि 2016 से लेने लगा। टेक्निकल एक्सपर्ट होने के साथ ही इससे जुड़े कंटेंट लिखना भी शुरू कर दिया। देश भर में सभी रिसर्च कर रहे युवाओं की सुविधा के लिए कुछ आर्टिकल हफ्ते में पब्लिश करता हूँ। SEO, SMO, डेवलपर, सर्वर और कंटेंट टीम के साथ का अनुभव काफी काम आ रहा है। सभी क्षेत्रों में काम करना बहुत ही अलग अनुभव है। डिजिटल से जुडी हर एक नई चीज को गहनता से दिमाग में उतारना ही खासियत है। मेरी जानकारी में आने वाली हर एक नई चीज को में अपने यूजर तक भी पहुंचाने की कोशिश करूँगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular