फोन खरीदने के बाद फोन का जल्दी खराब हो जाना यह हमारी लिए एक बहुत ही बड़ी परेशानी है। लेकिन अब चाइनीज कंपनी मजबूत और टिकाऊ फोन इंडियन बाजार में अगले महीने उतार सकती है। वीवो का यह फोन काफी मजबूत होने के साथ फोल्डेबल फोन होगा।

दरअसल बात यह है की चाइनीज कंपनी Vivo ने अपने घरेलू मार्केट में दो स्मार्टफोन launch किया है। जिनके नाम Vivo X Fold 3 और Vivo X Fold 3 Pro है।

लेकिन अब कुछ मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ कंपनी यह फोन बहुत ही जल्दी भारतीय बाजार में launch करने वाली है। यह फोन जून महीने में launch हो सकता है। इस फोन के बारे में कुछ जानकारी मिली है। आइये इस बारे में जान लेते है।

12 साल तक खराब नही होगा Vivo X Fold 3 Pro का हिन्ज

मिली जानकारी के मुताबिक यह फोन पूर्ण रूप से फोल्डेबल होने वाला है। लेकिन इस फोन की मजबूती काफी तगड़ी होने वाली है। ऐसा माना जाता है की Vivo X Fold 3 Pro को 12 साल तक कुछ भी नही हो सकता है। किसी भी फोल्डेबल का इतना ज्यादा समय तक टिकना एक गजब मानी जा सकती है।

यह फोन बूस्टर, मटेरियल, सस्टेनेबलिटी, फेदरलाईट पोर्टेबिलिटी और मजबूती प्रदान करने वाला है। इसकी फोल्ड होने की क्षमता काफी अधिक समय रहने वाली है। कंपनी ने इसके हींज पर काफी अधिक ध्यानदिया है। ऐसा माना जाता है की इस फोन को आप 5 लाख बार भी खोल बंद करते है तो इसके हींज खराब नही होगे।

Vivo X Fold 3 Pro फीचर्स

Vivo X Fold 3 Pro फोन में आपको स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलने वाला है। इसके अलावा बात की जाए रैम के बारे में तो इसमें पहले से ही अच्छी रैम प्रदान की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक इस फ़ोन में 16 जीबी की रैम कंपनी की ओर से ऊपलब्ध करवाई जाएगी।

Vivo X Fold 3 Pro प्राइस

Vivo X Fold 3 Pro की प्राइस के बारे में अभी तक कंपनी ने कोई भी खुलासा नही किया है। इसके अलावा इस फ़ोन में अन्य फीचर्स के बारे में भी अधिक जानकारी नही मिली है। अब जून में यह फोन launch होने के बाद इस फोन के बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है।