Gold Rate Today जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सोने और चांदी की कीमत आसमान छू रहे हैं। हाल ही में सोने चांदी से जुड़ी एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है की शादियों के सीजन में इनके दाम अभी और ज्यादा बढ़ाने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं आपके शहर में सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है। 

सबसे पहले तो सोने में काफी लोग निवेश करना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। विशेष कर जब त्योहारों का समय होता है तो लोग सोने की खरीदारी करना और ज्यादा पसंद करते हैं। पिछली वर्षों में देखें तो सोने ने लोगों को शानदार रिटर्न भी दिया है। इसी वजह से लोग पैसे निवेश करने के लिए सोने और चांदी को सही विकल्प मानते हैं। 

सोने के भाव में आई थोड़ी राहत Gold Rate Today

हालांकि अगर हम आज मंगलवार 23 अप्रैल की बात करें तो आज सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट नजर आई है। जो लोग सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ हो सकता है अभी भी गोल्ड की कीमत 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बनी हुई हैं।

देशभर में से कई लोग हैं जो सोने में अपने पैसे निवेश करना चाहते हैं। दिन पर दिन सोने की डिमांड बढ़ती जा रही है इस वजह से यह और महंगा होता जा रहा है। सोना सस्ता होने पर और त्योहारों के दौरान इसकी खरीदारी खूब ज्यादा होती है। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो ऊपर बताए कीमत के अनुसार खरीद सकते हैं। 

नियम अनुसार घर पर रख सकते हैं कितना सोना

अगर हम CBT की रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो आपको बता दें घर पर सोना रखने के भी नियम निश्चित है। एक शादीशुदा महिला घर पर अपने पास 500 ग्राम तक सोना रख सकती हैं वही एक गैर शादीशुदा महिला अपने पास लड़ाई 100 ग्राम तक ही सोना रख सकती है। इसके अलावा एक पुरुष को अपने पास मात्र 100 ग्राम तक गोल्ड रखने की परमिशन है। इसके अतिरिक्त आपको सभी सोना बैंक के लॉकर में जमा रखना होगा जिसके लिए बकायदा सरकार को टैक्स भी देना होगा।