यदि आपके पास में पैन कार्ड है और आपने उसको आधार कार्ड के साथ में लिंक नहीं कराया है तो आपको इस खबर को जरूर जान लेना चाहिए। आपको बता दें की केंद्र सरकार की और से पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आधिकारिक डेट की पुष्टि की गई है। अभी तक 11 करोड़ लोग अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करा पाएंगे।

अतः यह आवश्यक है की आप इस काम को जल्दी से जल्दी करा लें। यदि आप ऐसा नहीं कराते हैं तो आपके पैन कार्ड सम्बंधित सभी कार्य रुक सकते हैं। इससे आपको काफी कठनाई का सामना करना पड़ सकता है। इस विषय में आज हम आपको विस्तार से जानकारी दे रहें हैं।

वसूल किया जुर्माना

आपको बता दें की मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया है की अभी तक 11 करोड़ देशवासी ऐसे हैं। जिन्होंने अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है। जिन लोगों के पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक नहीं था ऐसे लोगों से सरकार ने 6 करोड़ रुपये की वसूली की है। आगे के समय में पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए आपको अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता अहइ। अतः अच्छा है की आप इस काम को समय से पूरा कर लें और होने वाली कई समस्याओं से बच जाए।

लिंक कराना है जरुरी

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा है की 1 जुलाई 2023 से 31 जनवरी 2024 तक 601.97 करोड़ रूपया की वसूली सरकार ने अभी तक की है। यह वसूली उन लोगों से की गई है, जिन्होंने अभी तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया था। आपको जानकारी दे दें की आयकर विभाग अधिनियम 1961 प्रावधान के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को 1 जुलाई 2017 तक पैन कार्ड का आवंटन किया गया था। इन सभी के लिए आधार लिंकिंग अनिवार्य है।

ऐसे करें पैन कार्ड को आधार से लिंक

इसके लिए आपको इनकम टैक्स पोर्टल में लॉग-इन करके आधार-पैन लिंकिंग के लिए “Validate” पर क्लिक करना होता है। अब आपको अपना आधार तथा पैन नंबर दर्ज करना होता है तथा लिंकिंग प्रोसेस जारी रखने के लिए “Validate” ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आप आवश्यक डिटेल्स जैसे मोबाइल नंबर, आधार के अनुसार नाम आदि भरें तथा Link Aadhaar” ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके मोबाइल पर 6 अंकों का ओटीपी आता है। उसको दर्ज करके Validate” पर क्लिक करें। इस प्रकार से आधार-पैन को लिंक करने की रिक्वेस्ट सफलता पूर्वक सब्मिट हो जाती है।