Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessभारत रत्न मिलने पर दी जाती हैं ये सुविधाएं, जान लें डिटेल्स

भारत रत्न मिलने पर दी जाती हैं ये सुविधाएं, जान लें डिटेल्स

भारत रत्न हमारे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। जिस किसी व्यक्ति को यह मिलता है। उसको एक प्रकार से वीआईपी नागरिक माना जाता है। इस सम्मान को पाने वाले व्यक्ति को समाज सेवा, कला, विज्ञान तथा साहित्य के क्षेत्र में अहम् योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है। आपको बता दें की बीते शुक्रवार को केंद्र सरकार ने दो पूर्व प्रधान मंत्रियों चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव के साथ में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की थी। जिन लोगों को भारत रत्न सम्मान मिलता है। उनको विशेष प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। आइये अब आपको इन सुविधाओं के बारे में बताते हैं।

- Advertisement -

मिलती हैं ये सुविधाएं

आपको बता दें की भारत रत्न सम्मान दिए जाने के दौरान पात्र व्यक्ति को एक मैडल तथा एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। इस सम्मान के साथ में किसी प्रकार की राशि नहीं दी जाती है लेकिन इस सम्मान को पाने वाले व्यक्ति को टैक्स न भरने की छूट प्रदान की जाती है। अतः इस सम्मान को पाने वाले व्यक्ति को किसी प्रकार का टैक्स नहीं देना होता है। आपको बता दें की इस सम्मान को पाने वाले व्यक्ति स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस पर वीआईपी गेस्ट के तौर पर भाग ले सकते हैं।

इसके अलावा इस प्रकार के लोगों को रेलवे की और से मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलती है। इन लोगों को मुख्य सरकारी कार्यों में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भी दिया जाता है। सम्मान से सम्मानित व्यक्ति को सरकार वारेंट ऑफ़ प्रिसिडेंस में स्थान देती है। ये लोग रेलवे में उच्च श्रेणी की यात्रा का लाभ मुफ्त में ले सकते हैं। इसके अलावा इस प्रकार के व्यक्ति संसद की बैठकों में भी हिस्सा ले सकते हैं। यदि इस प्रकार का व्यक्ति किसी भी राज्य का दौरा करता है तो उसको राजकीय अतिथि का दर्जा दिया जाता है। भारत की सरकारें भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति को अपने राज्य में सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं।

- Advertisement -

इन तीन लोगों के नाम की हुई घोषणा

आपको बता दें की देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पूर्व पीएम नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक डॉक्टर एमएस स्वामीनाथन के नाम की घोषणा केंद्र सरकार ने भारत रत्न के लिए की है। पीएम मोदी ने इस बारे में कहा है की इन लोगों ने देश के लिए अतुलनीय योगदान दिया है। पीएम मोदी ने X पर अपनी पोस्ट में लिखा “यह हमारी सरकार का सौभाग्य है की पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों के अधिकार तथा कल्याण के लिए अपने पूरे जीवन को समर्पित किया है।”

अपनी अगली पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा है की नरसिम्हा राव ने एक प्रतिष्ठित विद्वान् तथा राजनेता के रूप में देश की सेवा की है। उनका कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया। जिसके कारण आर्थिक विकास के योग को बढ़ावा मिला। पीएम मोदी ने एमएस स्वामीनाथन के बारे में लिखा की कृषि तथा किसानों के कल्याण के रूप में हमारे देश में एमएस स्वामीनाथन को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किये।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular