आयुर्वेद में इस प्रकार के बहुत से फलों का वर्णन किया गया है। जो विभिन्न प्रकार रोगों को दूर करने में बहुत कारगर साबित होते हैं। इनमें से एक आंवला भी है। इसको सुपर फ़ूड भी कहा जाता है। यह मानव शरीर की विभिन्न समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल तथा मोटापे जैसी अनेक समस्याएं सरलता से दूर हो जाती हैं। इसके अलावा स्किन तथा बालों की समस्याओं को दूर करने में भी इसका सेवन काफी ज्यादा लाभप्रद होता है। आप चटनी या मुरब्बे के रूप में इसका आसानी से सेवन कर सकते हैं। आप आवलें को घर पर फर्मेंट कर इसका सेवन कर सकते हैं तथा कई समस्याओं से निजार पा सकते हैं।

ऐसे करें आवलें को फर्मेट

सबसे पहले आप 5 से 6 आवलों को अच्छे धो लें तथा एक जार में दो गिलास पानी को डाल लें। अब इस पानी में आप एक चम्मच हल्दी तथा एक चम्मच सेंधा नमक मिला लें। अब आप सभी आवलों के बीच में एक चीरा लगा दें तथा इन सभी को जार में 12 घंटे के लिए बंद करके रख दें। इसके बाद में आपके फर्मेंटेड आंवले तैयार हो जाते हैं। इनका सेवन करने से आपकी सेहत में अच्छा लाभ मिलता है।

फर्मेंटेड आंवला के लाभ

इनका सेवन करने से मानव शरीर की आंतों का फंग्शन सही रहता है। फाइबर और प्रोबायोटिक्स की मिलाबट से आपका पाचन सुधरता है। कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्याएं दूर होती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो की आपको सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाते हैं।

यह आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है। इससे हार्ट सम्बंधित समस्याओं का ख़तरा कम हो जाता है। यह फैट बर्निंग में भी आपकी सहायता करता है। जिसके कारण आपका मोटापा कम हो जाता है। इसके अलावा यह आपके शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है। जिसके कारण आप बहुत सी बीमारियों से सरलता से बच जाते हैं।