Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessचीनी महिला का भारतीय के लिए प्यार, सह ली यातनाएं, आखिर…

चीनी महिला का भारतीय के लिए प्यार, सह ली यातनाएं, आखिर…

Trending News आजकल के समय में आए दिन सोशल मीडिया पर ऊंट पटांग और विचित्र खबरें साझा की जाती है। हाल ही में एक ऐसा किस्सा सामने आया जिसे जानकर आपकी भी आंखें भर आएंगे और दिल खुश हो जाएगा। जी हां हम बात कर रहे हैं एक चीनी महिला और भारतीय युवक के प्रेम कहानी की।

- Advertisement -

हैदराबाद, भारत के अभिषेक जायसवाल और चीन की जो जोसेफीन चूंग ने एक दूसरे के साथ रिश्ता रखा और फिर एक दूसरे से शादी करने की इच्छा व्यक्त की। इस बात पर उन दोनों के परिवार में से कोई भी राजी ना हुआ यहां तक की चूंग को इसके लिए खूब मारा पीटा भी गया और उन्हें कमरे तक में बंद कर दिया गया। 

परिवार के मना करने की यह थी बड़ी वजह Trending News

सोशल मीडिया पर इस प्यार के लव बर्ड का वीडियो वायरल होते ही चूंग अपने परिवार की दशा बताइ। इस रिश्ते के लिए मना करने के बावजूद वे कभी भी अपने परिवार को दोषी नहीं मानती हैं। वह कहती है कि उनके परिवार को हमेशा यह डर था कि चीन और भारत के रिश्ते की वजह से अगर कभी कोई बवाल होता है तो यह लड़का उनकी बेटी को ऐसी स्थिति में अकेला छोड़ देगा। मगर आज उनकी शादी को 11 साल पूरे हो चुके हैं और अब उनके परिवार को यकीन हो चुका है कि जबरदस्ती शादी करना इनका एक सही फैसला था। 

- Advertisement -

Must Read

कहे गए गद्दार और जासूस

सोशल मीडिया पर खबरें साझा करते हुए इन दोनों ने बताया कि अपने-अपने देश में इन्हें गद्दार और यहां तक की जासूस भी कहा गया। मगर यह लोग हमेशा खुद को दोनों देशों के लिए शांति दूत की तरह मानते हैं और एक दूसरे का साथ निभाना नहीं छोड़ते हैं। 

लव स्टोरी पर लिखी किताब भी

इस प्यार से कपल ने अपनी लव स्टोरी को बताते हुए Rebels, Traitors and Peacemakers नाम की एक किताब भी लिखी है। दुनिया भर में इसे बहुत पसंद किया गया है। आपको बता दे इस किताब में इन दोनों ने अपने ही जैसे एक और कपल है उनकी स्टोरी के बारे में भी बताया है। पुस्तक में सह लेखक जो की 45 वर्षीय शिवाजी दास है उनकी लव स्टोरी भी बताई गई है। 

- Advertisement -
Ganesh Meena
Ganesh Meenahttps://www.tazahindisamachar.com/
डिजिटल दुनिया में 2008 से एंट्री हो गई थी, लेकिन कंटेंट में रूचि 2016 से लेने लगा। टेक्निकल एक्सपर्ट होने के साथ ही इससे जुड़े कंटेंट लिखना भी शुरू कर दिया। देश भर में सभी रिसर्च कर रहे युवाओं की सुविधा के लिए कुछ आर्टिकल हफ्ते में पब्लिश करता हूँ। SEO, SMO, डेवलपर, सर्वर और कंटेंट टीम के साथ का अनुभव काफी काम आ रहा है। सभी क्षेत्रों में काम करना बहुत ही अलग अनुभव है। डिजिटल से जुडी हर एक नई चीज को गहनता से दिमाग में उतारना ही खासियत है। मेरी जानकारी में आने वाली हर एक नई चीज को में अपने यूजर तक भी पहुंचाने की कोशिश करूँगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular