Healthy Drink Recipe: गर्मी में ठंडा शरबत हो या फिर शेक दोनो ही लोग पीना काफी पसंद करते है। लेकिन यदि आप इस गर्मी के सीजन में कुछ हेल्दी ठंडा ड्रिंक ट्राई करना चाहते है। जो बॉडी को ठंडक और साथ ही ताकत दे तो आप खजूर और केला के शेक को ट्राई कर सकते है।

खजूर और केला का शेक बहुत ही ज्यादा टेस्टी और साथ ही हेल्थी भी है। खजूर और केला हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है, और आप खजूर और केला का शेक बहुत ही आसानी से बना भी सकते है। तो चलिए खजूर और केले का शेक कैसे बनाते है के रेसिपी के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त करते है।

खजूर और केला का शेक

शेक तो आप बाहर पीते ही होंगे लेकिन आप चाहे तो घर में भी आसानी से शेक बना सकते है। खजूर और केले का शेक एक ऐसा हेल्थी शेक जो की आपको सिर्फ गर्मी में ठंडक ही नही देगा बल्कि आपके शरीर के ताकत को बढ़ाने में भी मदद करेगा। यदि खजूर और केले के शेक के रेसिपी के बारे में बताएं तो वह है –

Step 1: खजूर और केले का शेक बनाने के लिए आपको सबसे पहले खजूर से बीज को निकाल लेना होगा।

Step 2: खजूर से बीच को निकाल लेने के बार आपको एक मिक्सर कर में 2 कप खजूर, 2 केला, 2 से 3 कप दूध और साथ ही इलाइची पाउडर डालकर ब्लेंड कर लेना होगा।

Step 3: खजूर, केला, दूध, इलाइची पोडर को एक साथ मिक्सर में ब्लेंड कर लेने के बाद आपको उसे ग्लास में निकालना होगा और ऊपर से काजू, बादाम, पिस्ता डालकर अच्छे से मिला लेना होगा। और फिर उस शेक को 2 से 3 घंटा ठंडा करने के बाद आप शेक पी सकते है।

तो इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से खजूर और केले का शेक बना सकते है। खजूर और केले का शेक बहुत ही ज्यादा हेल्थी होता है। आप इस शेक को सुबह ब्रेकफास्ट में भी खा सकते है और यह शेक आपको सिर्फ ठंडक ही नहीं देता है बल्कि खजूर और केले का यह शेक आपको अंदर से काफी ताकत भी देता है।