नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों एक्टर्स की हो रही मौत की खबर से मातमा पसरा हुआ है लोग अभी इन स्टार्स के सदमें से उबर ही नही पाए थे कि भोजपुरी की एक एक्ट्रेस की अचानक हुई मौत से लोग एक बार फिर सदमें में आ गए है।

रविवार की सुबह वाराणसी के एक होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की लाश मिली। एक्ट्रेस के इस तरह से सुसाइड की खबर से लोग परेशान है। एक्ट्रेस मौत से लोग सुशांत को याद कर रहे है।

 

 

बताया जा रहा है की एक्ट्रेस काफी दिनों से परेशान रह रही थीं। मरने से पहले आकांक्षा दुबे ने लाइव वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो काफी रोते हुए नजर आई थीं.

आकांक्षा दुबे का यह लाइव वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा हैं वायरल हो रहे वीडियो में आकांक्षा दुबे बेड पर बैठे हुए रोते नजर आ रही हैं। लेकिन लाइव के दौरान किसी के लगातार (Akanksha Dubey Live Video) मैसेज आ रहे थे। क्योकि लाइव के दौरान आकांक्षा दुबे के फोन से कई बार मैसेज टोन भी सुनी जा रही थी।

मरने से पहले का आकांक्षा दुबे का यह लाइव वीडियो काफी ती से वायरल हो रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के अचानक चले जाने से उनके फैंस काफी दुखी है। उनकी मौत की खबर सुनने के बाद उनके प्रेमी और जाने-माने गायक समर सिंह शोक व्यक्त करने के बाद से फरार हैं।

पुलिस के द्वारा की जा रही जांच के बाद खुलासा हुआ है कि आकांक्षा दुबे कुछ समय से समर सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। लेकिन यह बी बताया जा रहा है कि इन दिनों एक्ट्रेस भोजपुरी एल्बम इंडस्ट्री के लोगों से काफी परेशान थीं।

एक्ट्रेस के अचानक लिए गए गलत फैसले ने भोजपुरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. पुलिस एक्ट्रेस के सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए चीजों को गहराई से खंगालने में लगी है और प्रेमी समर सिंह को तलाश कर रही है।