TMKOC Updates भारत की सबसे खूबसूरत और सबसे ज्यादा प्रचलित पारिवारिक हास्य शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी भाई पर आया संकट का पहाड़। रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरु चरण सिंह सोमवार से लापता है।

गुरुचरण के पिता ने पालम थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। उनके पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को वे घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे पर ना ही तो वह मुंबई पहुंचे और ना ही घर वापस आए। लापता होने की वजह से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। 

पुलिस लगातार कर रही है तलाशी 

बातचीत के दौरान मीडिया से पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले की पूरी तरह से तहकीकात चल रही है। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जान रही है। फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है जिससे यह पता चले कि वह कहां लापता हुए हैं। मगर पुलिस का कहना है कि बहुत ही जल्द उन्हें ढूंढ निकाला जाएगा। 

सोढ़ी के किरदार को मिला फैंस का प्यार 

गुरचरण सिंह धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार में नजर आए थे। बाद में उन्होंने शो छोड़कर अपने परिवार के साथ रहना स्वीकार किया। रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था और खूब सराहा था। उनके लापता होने की खबर की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है। 

पिता ने दर्ज कराई शिकायत TMKOC Updates

आपको बता दे गुरु चरण सिंह के लापता होने की खबर उनके पिताजी ने मंगलवार को पालम थाने में दर्ज कराई है उनका कहना है कि सोमवार को भी घर से एयरपोर्ट जाने के लिए निकले थे ताकि वह मुंबई पहुंच सके। मगर बिना तो मुंबई पहुंचे और ना ही घर वापस आए। पुलिस परिवार वालों को  कह रही है कि बहुत ही जल्द इन्हें ढूंढ निकाला जाएगा।