आलू पराठा रेसिपी: पंजाब में आलू के पराठे को लोग काफी ज्यादा पसंद करते है। सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि आलू के पराठे को लोग पूरे भारत में काफी ज्यादा पसंद करते है। आलू पराठा काफी ज्यादा टेस्टी होता है। आप आलू पराठे को चाहे तो सुबह के नाश्ते में या फिर रात के डिनर में भी खा सकते है। आलू के पराठे को बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई काफी पसंद करते है। तो चलिए आलू के पराठे के रेसिपी के बारे में अच्छे से जानते है।

आलू के पराठे को बनाने की सामग्री

आलू (आप जितने लोगों के लिए बना रहे है उस हिसाब के अनुसार)
आटा (जरूरत के अनुसार)
बारीक कटा हुआ प्याज
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
बारीक कटा हुआ हरी मिर्च
नमक स्वाद अनुसार
काली मिर्च पाउडर
भुना हुआ जीरा पाउडर
तेल

नाश्ते में बनाएं टेस्टी आलू के पराठे, आसान रेसिपी

आलू के पराठे को हर कोई काफी पसंद करते है। आलू पराठा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होता है। आप आलू पराठे को चाहे तो दही के साथ या फिर हरा धनिया के चटनी के साथ खा सकते है। आलू पराठे को आप बहुत ही आसानी से बना सकते है। यदि आलू पराठा कैसे बनाये के तरीके के बारे में बताएं तो वह है –

Step 1: आलू पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले गेहूं के आटे को पानी, नमक और घी डालकर अच्छे से गूंथ लेना होगा।

Step 2: आटे को गूंथ लेने के बाद आपको आलू पराठा के स्टफिंग को तैयार करना होगा।

Step 3: आलू पराठा के स्टफिंग को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करना होगा।

Step 4: आलू को मैच करने के बाद आपको आलू के ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ हरा धनिया हरी मिर्च डालना होगा।

Step 5: अब आपको आलू के ऊपर स्वाद अनुसार नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लेना होगा।

Step 6: आलू के स्टफिंग को तैयार कर लेने के बाद, आपको आटे के लोहे के अंदर आलू के स्टफिंग को भरकर बेल लेना होगा।

Step 7: आटे के लोहे के अंदर आलू के स्टफिंग को भरकर पराठे को बेल लेने के बाद आपको तवा में बटर या घी लगाकर आलू के पराठे को अच्छे से दोनो तरफ से तल लेना होगा।

इस तरीके से आप बहुत ही आसानी से कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आलू पराठे को बना सकते है। आलू पराठे बन जाने के बाद आप आलू पराठे को दही या फिर चटनी के साथ खा सकते है। आलू पराठे के ऊपर आप चाहे तो बटर भी डाल सकते है, क्यूंकि बटर के साथ आलू पराठा और भी ज्यादा टेस्टी लगता है।