Health News: प्रत्येक घर के किचेन में अजवाइन जरूर मिलेगी। वैसे तो भोजन को स्वादिष्ट बनाने में इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन आयुर्वेद में इसका उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। ऐसा माना जाता है की एक चम्मच अजवाइन का सेवन करने से सभी बीमारियों को ख़त्म किया जा सकता है। आज हम आपको इस लेख के जरिये अजवाइन खाने के फायदों के बारे में बता रहें हैं।

जान लें अजवाइन खाने के फायदें

पेट दर्द में

कभी कभी पेट में दर्द होने लगता है। ऐसे में घबराने की आवश्यकता नहीं है। सिर्फ 2 ग्राम अजवाइन में हींग तथा काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी से सेवन कर लें। इसके बाद आपको कुछ ही मिनटों में पेट दर्द से राहत मिल जायेगी।

डायबिटीज में

जो लोग डायबिटीज के रोगी हैं, उनको अजवाइन का सेवन अवश्य करना चाहिए। इस प्रकार के लोगों को दिन में एक बार एक चम्मच अजवाइन में तिल का तेल मिक्स करके जरूर खाना चाहिए। ऐसा करने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।

एसिडिटी में

यदि कोई एसिडिटी या कब्ज से परेशान है तो एक चम्मच अजवाइन में काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन कर लें। ऐसा करने से आपको जल्दी ही एसिडिटी की समस्या से निजात मिल जाती है।

खट्टी डकार में

अजवाइन का इस्तेमाल खट्टी डकारों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा। यदि किसी को खट्टी डकारें आ रहीं हो तो उसको एक चम्मच अजवाइन में नमक मिलाकर सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आपको खट्टी डकारों से छुटकारा मिल जाता है।

मासिक धर्म में

यदि आप मासिक धर्म में रूकावट से परेशान हैं तो अजवाइन का सेवन करना शुरू कर दें। इसके लिए आप 5 ग्राम अजवाइन में 25 ग्राम पुराना गुड़ मिलाकर 200 मिली पानी में अच्छे से पका लें। अब आप इसका सुबह शाम सेवन जरूर करें। ऐसा करने से आपका मासिक धर्म संबंधी विकार ठीक हो जाता है।