सर्दियों के मौसम की शुरुवात हो गई है, खुद को ठंड से सुरक्षित रखने के लिए लोगों ने ऊनी कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। मगर कुछ लोगों को ऊनी कपड़ों से एलर्जी होती है, उन्हें इससे खुजली, रैशेज और सूजन जैसी समस्या होने लगती है। कुछ लोगों की इस सीजन में नाक बहने लगती है, लोगों को इसके कारण सर्दी जुकाम लगता है। लेकिन इसका मुख्य कारण स्किन एलर्जी है। यदि आपको भी ऊनी कपड़ों से इस तरह की एलर्जी है तो आज हम आपके साथ इससे छुटकारा पाने के उपाय शेयर करने जा रहे हैं |

ऊनी कपड़ों से एलर्जी के उपाय

1. ऊनी कपड़ों से एलर्जी की समस्या इसलिए होती है क्योंकि सर्दियों में ज्यादातर लोगों के शरीर से से नमी खत्म हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए आप ऊनी कपड़े पहनने से पहले मॉइश्चराइजर लगा लें।
2. इसके अलावा आप ऊनी कपड़े पहनने से पहले कॉटन के फुल स्लीव्स के कपड़े अंदर से पहन लें। स्किन वूलन के डायरेक्ट टच में नहीं आएगी तो समस्या भी नहीं होगी।
3. जिन लोगों को ऊनी कपड़े से एलर्जी होती है उन्हें ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए जिसमें बहुत ज्यादा रोएं हों। क्योंकि ऊनी कपड़ों के रोएं स्किन से रगड़ खाते हैं और इससे खिंचाव पैदा होता है। जिससे शरीर में दाने हो जाते हैं।
4. शरीर में ज्यादा रूखापन होने से भी एलर्जी होती है। इसलिए आपको सर्दी में बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहाने से पहले शरीर पर सरसों तेल से मालिश करनी चाहिए।
5. यदि आपको इन उपायों से आराम नहीं मिलता है तो आपको डॉक्टर की मदद अवश्य लेनी चाहिए।