हमारे आयुर्वेद में कई तरह के हर्ब्स बताए गए हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इन घरेलू हर्ब्स से आप कई तरह के रोगों का इलाज कर सकते हैं। ऐसी ही एक घरेलू औषधि पिप्पली है, ये बहुत ही फायदेमंद जड़ी बूटी मानी गई है, जो पाचन तंत्र से लेकर कई तरह के रोगों को सही करने में सहायता करती है। तो चलिए अब आपको इस मामूली से दिखने वाले पिप्पली के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं..

पिप्पली के अनदेखे फायदे

सर्दी-जुकाम से बचाव- यदि आपको सर्दी, खांसी, जुकाम या बलगम की समस्या है तो आप इस पिप्पली का सेवन कर सकते हैं। इस पिप्पली का पाउडर बना लें, और इस पाउडर का 1/4 चौथाई छोटे चम्मच में लेकर शहद के साथ मिला लें और खाने के बाद इसका सेवन कर लें। इससे बलगम कम हो जाएगा और आपको सांस लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कब्ज से आराम दिलाए – जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है और पेट फूला-फूला और भरा रहता है। उनको पिप्पली थोड़ा सा पिप्ली का सेवन करना चाहिए, जिससे मल ढीला हो जाता है और पेट का भारीपन खत्म हो जाता है।

वजन को कंट्रोल करें– यदि आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है और इसको कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको पिप्पली के चूर्ण का सेवन करना चाहिए। पिप्पली शरीर के मेटाबॉलिज्म को सुधार देता और उससे वजन आसानी से घटाया जा सकता है।

नींद न आने की समस्या दूर करे– जिनको भी नींद नहीं आने की समस्या होती है उनको भी इसका सेवन करना चाहिए। रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में पिप्पली पाउडर के आधे चम्मच को मिक्स करने से अच्छी नींद आती है।

इम्यूनिटी को मजबूत करे– पिप्पली में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है और इसमें पिपरिन नामक एक कम्पाउंड भी होता है। इसलिए ये हर्ब इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में सहायता करता है। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आपको इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद करना चाहिए।