Tuesday, December 30, 2025
HomeHealthकिचन में पायी जाने वाली इस चीज से बहुत आसानी से कोलेस्ट्राल...

किचन में पायी जाने वाली इस चीज से बहुत आसानी से कोलेस्ट्राल किया जा सकता है कम

आज के गलत खानपान और खराब जीवन शैली के कारण लोग कई तरह की क्रॉनिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इनमें से कई लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का भी शिकार हो रहे हैं और ये समस्या अब तेजी से बढ़ रही है। आपको बता दें कि हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, एक गुड कोलेस्ट्रॉल होता है और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से यह नसों में जमा हो जाता है और इसके कारण ही हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

- Advertisement -

ऐसी स्थिति में शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। दवाइयों और सही खानपान की मदद से आप हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।

तो आपको बता दें कि हमारे किचन में रखे कुछ मसाले कोलेस्ट्रॉल के को कंट्रोल कर सकते हैं, इन्हीं मसालों में दालचीनी भी शामिल है। हर किसी के घर में पायी जाने वाली दालचीनी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिलती है। तो आपको बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल कम कंट्रोल करने में दालचीनी कैसे फायदेमंद है और कैसे करना चाहिए इसका सेवन-

- Advertisement -

दालचीनी से कैसे कम होता है कोलेस्ट्रॉल

भारत के हर घर में दालचीनी का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं, जो कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में पाया जाने वाला टोटल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में काफी मदद मिलती है। इसके अलावा यह शरीर की सूजन को भी कम करता है।

कैसे करें दालचीनी का सेवन

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए दालचीनी की चाय का सेवन करना चाहिए हैं। इसके लिए आपको एक पेन में एक गिलास पानी गर्म करना होगा और इसमें एक-दो दालचीनी के टुकड़े या एक चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर करीब 5 मिनट तक उबालना होगा। फिर इसको छान लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन करें। इसके रोजाना सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, ब्लड शुगर लेवल और वजन भी काफी कंट्रोल रहता है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular