नई दिल्ली: गर्मी का मौसम आते ही हर घऱ में तरबूज की बहार लगना शुरू हो जाती है। तरबूज का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रखने में मदद करता है। शरीर में पानी की कमी नही होती है। इसलिए लोग पूरी गर्मी तरबूजे का सेवन करते हैं। तरबूजे का सेवन जितना फायदेमंद होता है उतना ही नुकसान दायक साबित हो सकता है जब आप इसके खाने के बाद इन चीजों का सेवन कर लेते है तो आपको कई सारे नुकसान हो सकते हैं।  जी हां, आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे हानिकारक फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे, जिनसे आपको भी बचना चाहिए।

दूध

तरबूज के साथ आपको भूल से भी दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, तरबूज में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो दूध से बने उत्पादों के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है, जिससे आपको पेट फूलने की समस्या होने के साथ पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है।

 प्रोटीन खाद्य पदार्थ

तरबूज का सेवन करने के दौरान प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए। क्योकि कि तरबूज में विटामिन और खनिज के साथ-साथ थोड़ी मात्रा में स्टार्च भी पाया जाता है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर चीजें पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

अंडा

अंडा और तरबूज दोनों की तासीर काफी अलग-अलग होती है. ऐसे में दोनों का संयोजन यदि होता है तो शरीर में सूजन और कब्ज जैसी समस्याएं पैदा होने लग जाती हैं। दोनों एक-दूसरे को पचने से रोकते हैं, क्योंकि जहां अंडे में ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड और प्रोटीन होते हैं, वहीं तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है।