Wednesday, December 31, 2025
HomeHealthदही में चीनी या नमक करता है हानि?, जानें कैसे मिलेगा फायदा

दही में चीनी या नमक करता है हानि?, जानें कैसे मिलेगा फायदा

आपको पता होगा ही भोजन से साथ में दही का सेवन आपके भोजन की पौष्टिकता को बढ़ा देता है। दही में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन तथा हेल्दी वैक्टीरिया होते हैं। ये सभी हमारे पेट के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। हालांकि दही को लेकर कई प्रकार के मिथक भी हैं। कुछ लोग मानते हैं की दही का सेवन हमारे गले को खराब कर देता है तो कुछ लोग रात के समय या सर्दी के मौसम में दही का सेवन न करने की सलाह देते हैं। आइये आज दही से जुडी कुछ ख़ास बातों के बारे में बताते हैं।

- Advertisement -

रात में दही खाना कैसा है

रात में दही का सेवन न सिर्फ अच्छा होता है बल्कि यह आपके भोजन के स्वाद को भी बढ़ा देती है। बहुत से लोग रात में खाने के साथ सादी दही, मीठी दही, लस्सी या छाछ को लेते हैं। आपको बता दें की ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है की रात में दही खाने से हानि नहीं होती है। इसमें अच्छे वैक्टीरिया होते हैं अतः जुकाम होने का ख़तरा नहीं होता है।

क्या गला खराब करती है दही

यदि आपको दही का सेवन करने से एलर्जी हो तो आपका गला जरूर खराब हो सकता है। हालांकि इस प्रकार की एलर्जी किसी दूसरे फ़ूड से भी हो सकती है। अतः आपको यह चेक करना है की आपको किस प्रकार के फ़ूड से एलर्जी है। वायरल या जुकाम होने में दही का कोई रोल नहीं होता है।

- Advertisement -

क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद कहता है की यदि आप दही का सेवन कर रहें हैं तो आप इसको कभी अकेला न खाएं। इसमें आप काली मिर्च, भुना जीरा अथवा चीनी मिलाकर सेवन करें।

दही में नमक डालने से क्या हानि है

कई बार सोशल मीडिया की वीडियो में यह बताया जाता है की दही में नमक डालकर सेवन करने से हानि होती है। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट लोगों का मानना है की दही में नमक डालने से इसका फ्लेवर बढ़ जाता है। इससे आपको फायदा कम होता है लेकिन इससे हानि नहीं होती है। दही में अच्छे वैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे पेट के लिए अच्छे होते हैं। ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। जब आप दही में नमक या चीनी को मिलाते हैं तो उनके डिस्ट्राय होने की संभावना बढ़ जाती है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular