Wednesday, December 31, 2025
HomeHealthगैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी 300 रुपए की सब्सिडी में...

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी 300 रुपए की सब्सिडी में मिलेगा 6 लाख का बीमा कवर

आजकल एलपीजी सिलेंडर से काम करना बहुत आसान जो गया है, इससे जितना काम आसान होता है उतना ही यह खतरनाक भी होता है। आपको बता दें कि यदि किसी कारण से LPG सिलेंडर से हादसा हो जता है तो उसकी भरपाई भी की जाती है, तेल विपरण कंपनियां हादसे की भरपाई करती हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री राजेश्वर तेली ने इसकी जानकारी को लोकसभा में विस्तार से दी थी। तेल विपरण कंपनियों के साथ रजिस्टर्ड सभी गैस उपभोक्ताओं को बीमा कवर दिया जाता है।

- Advertisement -

एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से लोगों की मृत्यु हो जाती है तो मुआवजे के तौर पर 6 लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से दुर्घटना कवर दिया जाता है। इसके अलावा प्रति व्यक्ति 2 लाख रुपये के साथ 30 लाख रुपये का व्यय चिकित्सा के लिए दिया जाता है। इसी प्रकार से प्रॉपर्टी की क्षति होने से प्रति घटना 2 लाख रुपये का कवर दिया जाएगा।

हादसा होने पर यदि बीमा कवर लेना हो तो उपभोक्ता के परिवार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को तेल विपरण कंपनी के डिस्ट्रिब्यूटर को सूचित करना होता है। डिस्ट्रिब्यूटर सूचना मिलने के बाद तेल विपरण कंपनी सम्बंधित बीमा कंपनी को सूचित कर देता है। जिसके बाद बीमा कंपनी बीमा पॉलिसियों के प्रावधानों के दावों को निपटान में आगे निर्णय लेती हैं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular