आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति अट्रेक्टिव दिखाई पड़ना चाहता है। इसके लिए वह अपनी छोटी छोटी चीजों का बेहद ध्यान रखता है। आज के समय में जो लाइफ स्टाइल है उसमें दांतो का पीलापन बेहद भद्दा लगता है।

इस पीलेपन को हटाने के लिए लोग काफी महंगा ट्रीटमेंट कराते हैं। जिसमें उनके काफी पैसे भी खर्च होते हैं। अतः आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हम यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहें हैं। जिनको अपनाकर आप अपने दांतों की चमक को बरक़रार रख सकते हैं।

नीम से करें दांतों की समस्याओं का निदान

नीम का वृक्ष आप सभी ने देखा ही होगा। आपको बता दें की नीम दांतों के लिए बेहद उपयोगी होता है। यह आपके दांतों की भिन्न भिन्न समस्याओं को दूर करने में भी बहुत लाभप्रद होता है। बता दें की नीम में एंटी फंगल, सूजन तथा वैक्टीरिया को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं। यहां हम आपको नीम के कुछ उपयोग बता रहें हैं। जिनसे आप अपने दांतों को सुरक्षित तथा चमकदार बना सकते हैं।

नीम के पत्ते

आपको यह जानकर हैरानी होगी नीम की पत्तियां भले ही कड़वी होती है लेकिन यह आपके मसूड़ों में जमने वाले प्लांक तथा टार्टर को मारने में बेहद कारगर होती हैं। जो की सांसो की दुर्गंध का मूल कारण है।

नीम का काढ़ा

यह आपके दांतो को सुरक्षित रखने का एक आसान तरीका है। आपको इसके लिए बस इतना करना होता है की आपको नीम की पत्तियों तथा पानी को गर्म करना होता है। जब पानी एक चौथाई रह जाए तब इसको उतार कर ठंडा कर लें तथा इस पानी से गरारे करें। यह पानी आपके मुंह के सभी वैक्टीरिया को मार देता है।

नीम टूथपेस्ट

यह आपके दांतो के स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा उपाय है। आपको बाजार में ऐसे कई टूथपेस्ट मिल जाएंगे। जिनमें नीम का अर्क होता है। आप अपने दांतो को सुरक्षित रखने के लिए इसी टूथपेस्ट का उपयोग कर सकते हैं।

नीम की छाल

आप अपने दांतों को हेल्दी रखने के लिए नीम की छाल को चबा सकते हैं। यह न सिर्फ दांतो के वैक्टीरिया से लड़ता है बल्कि कैविटी को भी बढ़ने से रोकता है। जो की आज दांतों की एक बड़ी समस्या है।