यदि आप अपनी सेहत के लिए ज़रा भी सजग हैं तो आप अपनी डाइट में भुने चले को जरूर शामिल कर लें। आज के मिलावटी दौर में कुछ ही ऐसी चीजें हैं, जिनकी शुद्धता पर भरोसा किया जा सकता है। इनमें से एक चीज चना भी है।

इसमें ज्यादा मिलावट नहीं पाई जाती है। यह आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आपको प्रतिदिन 1 से 2 मुट्ठी चने का सेवन अवश्य कर लेना चाहिए। यदि आप चने का सेवन शहद के साथ करते हैं तो इसके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। इससे आपके शरीर की कमजोरी दूर होती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा आपका मोटापा भी कम होता है।

भुने चने और शहद खाने के लाभ

घटता है वजन – आपको बता दें की चने का सेवन करने से आपका वजन कम। यदि आप इसका सेवन शहद से करते हैं तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। चने में फाइवर की काफी मात्रा होती है, इसको आप शहद के साथ में खाते हैं तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं।

हड्डियां बनेंगी ताकतवर – चने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है और इसके सेवन से हाड़ियाँ मजबूत होती हैं। यदि आप भुने चने के साथ में शहद का सेवन करते हैं तो आपकी हड्डियां काफी ताकतवर हो जाती हैं। इसके सेवन से शरीर को मैग्नीशियम और फोस्फोरस का लाभ भी मिलता है। जो की आपकी हड्डियों को ताकतवर बनाने में मदद करते हैं।

हार्ट के लिए लाभकारी – भुने चने का सेवन करना हार्ट के लिए बेहद लाभकारी होता है। यदि आप शहद के साथ में भुने चने का सेवन करते हैं तो इससे आपके ह्रदय को काफी लाभ मिलता है। इसका सेवन आपके शरीर में मैग्नीशियम, कॉपर, फोलेट और फास्फोरस की कमी को दूर करता है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है तथा फोस्फोरस हार्ट हेल्थ को सही रखने में मदद करता है।

पाचन तंत्र बनता है मजबूत – चने पेट के लिए काफी लाभकारी होते हैं। यदि आप शहद के साथ में इसका सेवन करते है तो इससे आपकी पाचन क्रिया में सुधार होता है। चने तथा शहद में भरपूर मात्रा में फाइवर होता है, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इससे कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट दर्द जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। इसके अलावा भुने चने को शहद को मिलाकर खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है।