नई दिल्ली: हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पौषक तत्वों की मात्रा का होना जरूरी है। फिर चाहे बात प्रोटीन की हो या फिर विटामिन्स की। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन सी सबसे बढ़िया स्त्रोत माना जाता है। इसका सेवन करने से हम शरीर की कई खतरनाक बीमारियों सो निजात पा सकते है। हर खट्टे फलो में विटामिन सी पाया जाता है जिसमे संतरा लेकर कई और बी फल है जिनमें इसकी भरपूर मात्रा पाई जाती है। आईए जानते है उन फलों के बारे में..

कीवी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कीवी का आता है। इसका सेवन हर रोज दो कीवी खाने से हमारे शरीर में 137 मिलीग्राम विटामिन सी मिलता है। जो कई पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने के साथ पाचन संबंधी समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है. कीवी हार्ट डिजीज को बढ़ावा देने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

पपीता

संतरा के अलावा पपीता में भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस फल का सेवन करने से कई बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। एक कप कटे हुए पपीते से आपको लगभग 88 मिलीग्राम विटामिन सी प्राप्त होता है।

अमरूद

अमरूद एक स्वादिष्ट फल होने के साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। एक अमरूद में लगभग 126 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है। इसका सेवन करने   पाचन में सुधार होने के साथ ब्लड शुगर के बढ़ते स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

 अनानास

अनानास में पाचक एंजाइम होते हैं। जो यह इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के साथ शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते है. अनानास विटामिन सी के अलावा  बी6, पोटैशियम, कॉपर और थायमिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विशेषज्ञ के अनुसार एक कप कटे हुए अनानास में 79 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च भी विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना गया इसका सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम हेल्दी रहता है।  संतरे के अलावा हर खट्टे फूड्स में विटामिन सी पाया जाता है. एक मध्यम आकार के संतरे में 70 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। एक इंसान को स्वस्थ रहने के लिए एक दिन में 90 मिलीग्राम और वयस्क महिला को 75 मिलीग्राम विटामिन सी का होना जरूरी है।