नई दिल्ली। Love Brain Disorder: बालिग उम्र होते ही लड़के लड़कियों का एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ना शुरू हो जाता है। जिसे लोग प्यार का  नाम देते है। इस प्यार के जाल में पड़ने के बाद लड़के लड़कियां एक दूसरे के प्रति इतने दिवाने हो जाते है। कि एक बार चेहरा ना देखने पर वो पागल हो जाते है।  कभी कभी तो उनकी दिवानगी इतनी बढ़ जाती है कि प्रेमी के दूर रहने पर वो 100 से भी ज्यादा कॉल करती है। जवाब ना मिलने पर उनके प्यार का जुनून इतना हावी हो जाता है। कि प्रेमी के पास ना होने पर अपना आपा खे बैठती है।

ऐसा ही एक मामला चीन में दोखने के मिला था जहा 18 वर्षीय महिला जियाओयू अपने बॉयफ्रेंड के प्रति इतनी दिवानी थी कि वो अपने प्रेमी के बारे में हर चीजों पर नजर रखती थी  जैसे वो कहां है, क्या कर रहा है। किससे बात कर रहा है। प्रेमी को पाने के लिए वो दिन में 100 कॉल्स और मैसेज भेजती थी। आखिरकार एक दिन प्रेमी ने नराज होकर अपनी प्रेमिका पर पुलिस केस ठोक दिया।

बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्ड से पीड़ित है लवर

लड़के की इस हरकत से लड़की काफी भयावह हो गई और उसने आत्महत्या करने की ढान ली। इस तरह के केस हमें काफी देखने व सुनने को मिलते है। जिसे डॉक्टर ऐसे विहेवेयर को बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर बताते है।

ये बीमारी उन लोगों में देखने को मिलती है जिनके बचपन के दौरान माता-पिता के साथ संबंध (healthy relationship with their parents) सही नहीं थे। और इस दौरान जब वो किसी के साथ सम्पर्क में आते हैं। उसके प्रति तेजी से नजदिकीयां बढ़ना शुरू हो जाती है।

क्या है ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर?

अमरीकी हेल्थ वेबसाइट ‘हेल्थलाइन’ के मुताबिक़, “ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर (obsessive love disorder) एक तरह की ‘साइकोलॉजिकल कंडीशन’ है जिसमें लोग किसी एक शख़्स पर असामान्य रूप से मुग्ध हो जाता हैं और उन्हें लगता है कि वो उससे बेहद प्यार करता हैं। उसे ऐसा लगने लगता है कि उस शख्स पर सिर्फ उनका हक है इस प्यार को पाने के लिए वो सारी हदें पार कर जाते हैं।